क्यों टूटते हैं नाखून? कहीं ये गंभीर बीमारी के लक्षण तो नहीं, जानें कारण और उपाय

nail problems and solutions,fingernails curling down at tips,nail ridges,nail color change disease,vertical dent in fingernail,healthy nails vs unhealthy,5 characteristics of a healthy nail,unhealthy nails,healthy nails color,liver disease nails,how to get healthy nails naturally

Brittle Nails

Nail Indicate Bad Health- अक्सर जब हम बीमार पड़ते हैं और डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर सबसे पहले जीभ और आंखों को देखते हैं लेकिन उससे पहले नाखूनों की ओर उनका ध्यान जाता है। दरअसल, नाखूनों और उसके रंग से कई बीमारियों का पहले पता चल सकता है। नाखून एक प्रकार के प्रोटीन के लेयर यानी केराटिन से बने होते हैं जो हमारी उंगलियां और टोज की सुरक्षा करते हैं। इसी तरह हाथ और पैरों में कोई इंफेक्शन न लगे, इसके लिए नाखूनों का हेल्दी बेहद ही जरूरी है। किसी भी बीमारी का पता नाखूनों की कंडीशन देखकर लगाया जा सकता है जैसे पीले नाखून एनिमिया, हृदय रोग, लिवर रोग की ओर इशारा करते हैं।

टूटे या फटे नाखून

ड्राई या टूटे नाखून थायराइड की ओर इशारा करते हैं। पीले रंग के साथ नाखूनों का टूटना किसी तरह का फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है।

बेरंग नाखून

बेरंग नाखून, जिसे ल्‍यूकोनिचिया भी कह सकते हैं। इस कंडिशन में नाखून सफेद रंग के हो जाते हैं। ये कई कारणों से हो सकते हैं जैसे-चोट, एनिमिया, कुपोषण।

पीले नाखून

नाखूनों का पीला सबसे सामान्‍य कारण है। जब संक्रमण ज्‍यादा बढ़ जाता है तब नाखून की पकड़ ढीली पड़ जाती है और वह टूट सकते हैं। और ये संकेत देते हैं, जैसे थायराइड, लंग्‍स, डायबिटीज आदि।

नीले नाखून

नाखूनों का नीला पड़ना इस बात का संकेत है कि बॉडी को ठीक से ऑक्‍सीजन नहीं मिल रही है। इसका इशारा निमोनिया या अन्‍य इंफेक्‍शन भी हो सकता है।

नाखून कमजोर होने के कारण

उम्र का बढ़ना- जैसे जैसे उम्र बढ़ती है तो नाखून कमजोर, बंदरंग और खराब दिखने लगते हैं। लेकिन इसका असर ज्यादा हो तो इससे दिक्कतें आ सकती हैं।

आयरन की कमी- शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो इससे नाखून कमजोर और बदरंग दिखने लगते हैं। इससे खून में आरबीसी की कमी होने लगती है।

प्रोटीन और मैग्नीशियम की कमी- शरीर में केराटिन को बनाने के लिए प्रोटीन और मैग्नीशियम की जरूरत होती है। ये नाखूनों को मजबूत और लचीला बनाए रखने में मदद करते है।

रेनॉड सिंड्रोम (Raynaud Syndrome- ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी रेनॉड सिंड्रोम में भी नाखून कमजोर पड़ने लगते हैं।

उपाय

  • प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए अंकुरित अनाज खाएं। इसके अलावा दूध, दही, कच्चा पनीर आदि ले सकते हैं।
  • शरीर में पानी की कमी से भी नाखून कमजोर होते हैं। इसलिए खुद को हाइड्रेट ​रखें।
  • अपने खाने में जितना हो सके हरी सब्जियों और फलों का सेवन करें।
  • नाखूनों की मसाज जैतून के तेल, अरंडी या बादाम के तेल से करने से भी उन्हें पोषण मिलता है और मजबूत होते हैं।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ