Nabhi Khisakne Ke Lakshan: कई बार पेट में दर्द होना, उल्टी का मन होना और कमजोरी महसूस होने का मतलब गलत खानपान या गैस की समस्या होना नहीं होता. अगर सही खाने के बाद भी ऐसा होता है तो आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसको लेकर बाबा रामदेव का कहना है कि आयुर्वेद और लोक-मान्यताओं में इन लक्षणों को नाभि खिसकना भी कहा जाता है. गांवों से लेकर शहरों तक यह समस्या बहुत आम है, जिसे ठीक करने के लिए दवा की नहीं बल्कि कुछ घरेलू उपायों से भी ठीक किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- छाती में सीटी की आवाज क्यों आती है? एक्सपर्ट से जानिए सांस लेने में दिक्कत हो तो क्या करना चाहिए
नाभि खिसकना क्या होता है?
जब शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है या ज्यादा जोर पड़ता है, तो नाभि अपनी जगह से हट जाती है. इस स्थिति को नाभि खिसकना कहा जाता है. मेडिकल साइंस में इसे कोई अलग बीमारी नहीं माना जाता, लेकिन इसके लक्षण इंसान को काफी परेशान कर सकते हैं.
नाभि खिसकने के लक्षण
- उल्टी आना
- भूख ना लगना
- कमजोरी और थकान होना
- पेट दबाने पर दर्द बढ़ना
- कब्ज या दस्त की समस्या होना
- बच्चों में चिड़चिड़ापन होना
- कमर या पीठ में दर्द होना
नाभि खिसकने के कारण
- अचानक झटका लगना या गिरना
- गलत तरीके से एक्सरसाइज करना
- लंबे समय तक कब्ज रहना
- कमजोरी या शरीर में पोषण की कमी होना
बाबा रामदेव के बताए नाभि ठीक करने के उपाय
- बाबा रामदेव का कहना है कि पुरुषों की नाभि धागे से नाप लेना अच्छा है. आप नाभि पर धागा रखकर सीने पर रखें और बराबर माप लें. अगर यह बराबर आता है तो इसका मतलब है कि नाभि बिल्कुल ठीक है.
- इसके अलावा, नाभि को सही करने के लिए आटे का दीया बीच में रख दें और ऊपर से गिलास से कवर करके रखें. ऐसा करने से नाभि अपने आप लेवल में आ जाएगी.
- बाबा रामदेव ने बताया है कि इसे ठीक करने के लिए गर्म पानी की थैली पेट के निचले हिस्से पर रखें और सिकाई करें. इससे दर्द और मरोड़ से काफी आराम मिलता है.
- रोजाना सुबह खाली पेट अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें. ऐसा करने से शरीर का संतुलन और पाचन तंत्र बेहतर होगा और नाभि अपने आप ठीक हो जाएगी.
- इसे ठीक करने के लिए लहसुन की कलियों को हल्का गर्म करके और कपड़े में बांधकर नाभि पर रख सकते हैं. ऐसा लगभग 15 मिनट तक करें, यकीनन आपको फायदा होगा.
इसे भी पढ़ें- Cancer Disease: शरीर के इन अंगों पर सबसे पहले हमला करता है कैंसर, चौंका देंगे ये फैक्ट्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
6 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
9 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
9 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
11 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
12 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines