---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

1 घंटे लगातार स्क्रीन देखने से बढ़ रही आंखों की यह बीमारी, जानें क्या कहती है स्टडी

Myopia Causes: ज्यादा देर तक स्क्रीन देखने से आंखों की रोशनी में दिक्कत आ सकती है। एक नई स्टडी कहती है कि रोजाना सिर्फ 1 घंटे स्क्रीन की कनटिन्यूस स्क्रीनिंग से मायोपिया के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। आइए जानते हैं इस रोग के बारे में और स्टडी में क्या बताया गया है।

---विज्ञापन---

Myopia Causes: डिजिटल स्क्रीन पर घंटों समय बिताने वालों के लिए एक और वॉर्निंग साइन जारी हुआ है। एक नए अध्ययन के अनुसार, टैबलेट या स्मार्टफोन पर प्रतिदिन एक घंटा समय बिताने से मायोपिया होने का जोखिम बढ़ सकता है। हालांकि, स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना आंखों की रोशनी के लिए नुकसानदायक होता है लेकिन इस रिसर्च में जिस बीमारी के बारे में बताया जा रहा है, वह भी काफी गंभीर रोग है। JAMA नेटवर्क ओपन में पब्लिश एक खबर के मुताबिक मेटा-एनालिसिस के अनुसार, 1 घंटा भी स्क्रीन देखना सही नहीं है। चलिए जानते हैं रिसर्च के बारे में।

क्या कहती है रिसर्च?

शोधकर्ताओं के मुताबिक ऑनलाइन स्क्रीनिंग की खुराक जितनी ज्यादा होगी, उतना आंखों की रोशनी बिगड़ेगी। मायोपिया एक ऐसा डिजीज है, जिसमें आंखों से धुंधला दिखाई देता है। भले ही यह एक कॉमन डिजीज है लेकिन ऑनलाइन स्क्रीनटाइम के बढ़ने से यह लोगों को बहुत अधिक प्रभावित करने लगा है। रिसर्च में 45 जांचों की व्याख्या की गई हैं, जिसमें एक आंकड़ा सामने आया है। वह आंकड़ा कहता है कि रिसर्च में शामिल 335,000 लोग, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग और युवा वर्ग भी शामिल हैं, सभी का स्क्रीन टाइम देखा गया था। अधितकर लोगों में दृष्टिदोष का एकमात्र कारण फोन या लैपटॉप पर ज्यादा देर तक समय बिताना पाया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

मायोपिया क्या है?

मायोपिया एक ऐसी सिचुएशन है जिसमें इंसान को दूर की चीजें धुंधली दिखाई देती हैं, जबकि नजदीकी चीजें साफ दिखाई पड़ती हैं। ऐसा आंखों के लेंस या कॉर्निया के आकार में बदलाव की वजह से होता है, जो देखने की क्षमता को प्रभावित करता है। मायोपिया आमतौर पर बचपन में ही शुरू होती है, लेकिन अब यह वयस्कों में भी बढ़ रही है। नई स्टडी के अनुसार, यह उन लोगों में भी ज्यादा बढ़ रहा है, जो अधिक समय तक स्क्रीन के संपर्क में रहते हैं।

---विज्ञापन---

 Myopia Causes Digital Screen Time

मायोपिया के लक्षण

  • दूर की चीजों को देखने में समस्या।
  • आंखों में तनाव और थकान।
  • सिरदर्द।
  • बार-बार आंखें झपकाना।
  • आंखों से पानी आना।
  • पास से टीवी देखना।
  • आंखें सिकोड़कर देखना।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 23, 2025 02:41 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola