How To Make Mushroom Broccoli Soup: सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है। इस मौसम में ज्यादातर लोग सर्दी, खांसी या जुखाम की चपेट में आसानी से आ जाते हैं क्योंकि मौसम में बदलाव होते ही आपकी इम्यूनिटी कमजोर होने लग जाती है। ऐसे में आपको सेहतमंद रहने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करने की आवश्यकता होती है जिनके सेवन से आपकी इन्यूनिटी को मजबूती प्रदान हो सके।
अभी पढ़ें – Morning Healthy Habits: दिन की शुरूआत करें इन 5 अच्छी आदतों के साथ, हमेशा बने रहेंगे स्वस्थ
इसलिए आज हम आपके लिए मशरूम ब्रोकली सूप बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। मशरूम और ब्रोकली दोनों ही हाई प्रटीन और फाइबर जैसे सेहतमंद गुणों का भंडार होते हैं। इसलिए इस सूप के सेवन से आपके पेट की चर्बी गलने लगती है। ये स्वाद में भी बेहद लजीज लगता है। इसको आप आसानी से बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मशरूम ब्रोकली सूप (How To Make Mushroom Broccoli Soup) बनाने की विधि-
मशरूम ब्रोकली सूप बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 1 ब्रोकली
- 1 कप मशरूम
- 1 टी स्पून जीरा दरदरा पिसा
- 1-2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
- 2 टेबलस्पून क्रीम
- 2 टेबलस्पून हरा धनिया
- 1 टी स्पून तेल
- स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – Dates Benefits: रोज 4 खजूर इस चीज में उबालकर खाएं शादीशुदा पुरुष.. मिलेंगे जबरदस्त फायदे
मशरूम ब्रोकली सूप कैसे बनाएं? (How To Make Mushroom Broccoli Soup)
- मशरूम ब्रोकली सूप बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रोकली और मशरूम धोकर साफ कर लें।
- फिर आप इन दोनों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद आप एक प्रेशर कुकर में 1 टी स्पून तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें।
- फिर आप तेल में दरदरा पिसा जीरा और काली मिर्च पाउडर डालकर 30 सेकंड तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें बारीक कटी ब्रोकली डालकर करीब 1 मिनट तक पकाएं।
- फिर आप इसमें कटे हुए मशरूम डालें और करीब 2 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें 2 कप पानी डालकर करीब 1 मिनट तक पकाएं।
- फिर आप इसमें स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें 2 सीटियां लगाकर गैस बंद कर दें।
- फिर जब ये मिक्चर अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तो इसको मिक्सी में डालकर स्मूद पीस लें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर को एक सर्विंग बाउल में डालें।
- अब आपका स्वादिष्ट मशरूम ब्रोकली सूप बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको ऊपर से फ्रेश क्रीम, हरा धनिया पत्ती और एक चुटकी काली मिर्च डालकर परोसें।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
16 mins agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में सेहत के लिए कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद
2 hrs ago2 हफ्ते बाद भी नहीं सूख रहा छोटा सा घाव? क्रीम लगाने से पहले कराएं शुगर टेस्ट, जानिए क्यों देर से भरती है चोट
16 hrs agoसन्नाटे में बैठते ही कान में बजने लगती है घंटी या सीटी? जानिए क्या है 'टिनिटस' जो छीन लेता है सुनने की ताकत
18 hrs agoपैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द
22 hrs agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
23 hrs agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
1 day agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
1 day agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
1 day agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines