Chhale Ke Gharelu Upay: छाले मुंह के किसी भी हिस्से में निकल सकते हैं. होंठ के अंदर, गाल के अंदरूनी हिस्से पर, जीभ पर या मसूड़ों पर ज्यादातर छाले निकलते हैं. ये छाले कई कारणों से हो सकते हैं, जैसे हार्मोनल बदला, मुंह पर लगी चोट या फिर पेट खराब होने पर भी छाले निकल सकते हैं. बिना किसी ट्रीटमेंट के ये छाले खुद ही 1 से 2 हफ्तों में चले जाते हैं लेकिन ये दर्द का कारण बनते हैं और जबतक छाले रहते हैं तबतक व्यक्ति से ठीक तरह से कुछ खाते-पीते भी नहीं बनता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह घरेलू नुस्खों को आजमाकर रातोंरात या 1 से 2 दिन में ही इन छालों से पूरी तरह छुटकारा पाया जा सकता है. इन नुस्खों को आजमाना बेहद आसान भी होता है.
छालों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
बेकिंग सोडा आ सकता है काम
छाले से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा का पेस्ट छाले पर लगाया जा सकता है. इस पेस्ट को बनाने के लिए बेकिंग सोडा में पानी डालकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को ठाले पर लगाकर कुछ देर रखें और फिर धोकर हटा लें.
नमक के पानी से करें कुल्ला
मुंह के छालों को कम करने में नमक के पानी के फायदे नजर आते हैं. आपको करना बस इतना है कि हल्के गर्म पानी में नमक डालकर मिला लें. इस पानी को मुंह में रखें और यहां से वहां घुमाकर कुल्ला करके निकाल दें. नमक वाले पानी से कुल्ला करने पर छालों के दर्द से भी आराम मिल जाता है.
किन-किन कारणों से हो सकते हैं छाले
- स्ट्रेस, एंजाइटी या हार्मोनल बदलावों के कारण छाले निकल सकते हैं.
- दांतों पर अगर ब्रेसेस लगे हों तो छाले निकल जाते हैं.
- मुंह पर किसी तरह की चोट लगने पर भी छाला निकल सकता है.
- कुछ फूड्स से रिएक्शन गोने पर छाला हो सकता है, जैसे चॉक्लेट, मूंगफली, कॉफी या ग्लूटन.
- विटामिन की कमी भी छालों की वजह बन सकती है.
इन बातों का रखें ध्यान
- छाले निकल आएं तो कोशिश करें कि आप मुलायम टूथब्रश से दांतों को साफ करें और सख्त टूथब्रश का इस्तेमाल ना करें.
- बहुत ज्यादा तीखी चीजें खाने से परहेज करें.
- बहुत गर्म चीजें ना खाएं.
- ठंडी चीजें खाने-पीने से छालों में आराम मिल सकता है.
डॉक्टर कब मिलना जरूरी है
अगर छाला निकलने के साथ ही वजन कम होने लगे, बुखार आ जाए, मल में खून नदर आने लगे, गर्दन अकड़ जाए, हर समय थकान महसूस हो या फिर मलाशय के आस-पास दाने दिखने लगें तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें- कैंसर होने का मुख्य कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया ये 10 चीजें बनती हैं Cancer की सबसे बड़ी वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
4 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
5 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
6 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
9 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines