Multivitamin Best Foods: आजकल मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स का सेवन इतना तेजी से बढ़ रहा है, जैसे इससे फायदेमंद कुछ और है ही नहीं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप इसे गोली के रूप में ले रहे हैं, तो यह कभी भी एक अच्छा विकल्प नहीं हो सकता है। मल्टीविटामिन के लिए कई खाद्द पदार्थ हैं, जो गोलियों से बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं और इन्हें खाने से और भी ज्यादा बेनेफिट्स शरीर को मिलेंगे। अगर आपको भी शरीर में किसी विटामिन की कमी है, तो गोली खाने से पहले एक बार इन नेचुरल विटामिन सोर्स के बारे में जान लें।
गोलियां कभी भी बेस्ट ऑप्शन नहीं होती है
जी हां, डाइटिशियन के मुताबिक, मल्टीविटामिन और अन्य पोषक तत्वों के लिए नेचुरल रिसोर्सेज को प्राइमरी एलीमेंट मानना चाहिए। क्योंकि प्राकृतिक फूड्स में वह सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। नेचुरल विटामिन्स के बारे में हमें यह जानकारी डाइटिशियन प्रेरणा चौहान बता रही हैं।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
डाइटिशियन की सलाह
डाइटिशियन प्रेरणा चौहान के अनुसार, ठंड का मौसम इंडिया और यहां के लोगों के लिए सबसे बेस्ट टाइम होता है, सेहतमंद रहने के लिए क्योंकि इस मौसम में बाजार में ताजे और सबसे अधिक लाभ प्रदान करने वाले फल खूब बिकते हैं। अगर हम नियमित रूप से इन फलों का सेवन करते हैं, तो इन्हें खाने से ही शरीर को प्रचुर मात्रा में विटामिन मिल जाता है। आपको अलग से दवा या सप्लीमेंट लेने की जरूरत बिल्कुल नहीं पड़ेगी।
फोटो क्रेडिट- Freepik
क्या-क्या खाएं?
विटामिन-सी- इस समय बाजार में ताजे नींबू, संतरे और कीवी जैसे फल मिलते हैं, जो विटामिन-सी का बेहतरीन सोर्स हैं। जिन लोगों की इम्यूनिटी वीक रहती है यानी हमेशा सर्दी-जुकाम बना रहता है, वे रोजाना इनमें से कुछ फलों का सेवन कर सकते हैं। इन्हें खाने का बेस्ट टाइम दिन में दोपहर के वक्त होता है।
खून की कमी- आयरन और हीमोग्लोबिन के लिए आपको खजूर खाने चाहिए। इसे खाने से खून की कमी पूरी होगी, शरीर को ताकत मिलेगी और कमजोरी दूर होगी। खजूर खाने से मांसपेशियों का भी विकास होता है। इसे खाने के लिए ब्रेकफास्ट का समय बेस्ट होता है। इसे आप दूध में भिगोकर खा सकते हैं। 1 कटोरी दूध में 4 से 5 खजूर को रातभर भिगोकर रखें, फिर सुबह उसे गैस पर थोड़ा पका लें ताकि यह सॉफ्ट हो जाएं।
प्रोटीन- अमरूद खाने से वेट लॉस होगा और शरीर को प्रोटीन मिलेगा। इस फल को खाने से आपको अपनी डेली डाइट का प्रोटीन मिल जाता है। अमरूद लो कैलोरी फ्रूट है, जिसे खाने से वजन नियंत्रण में भी मदद मिलती है। अमरूद को आप नाश्ते में खा सकते हैं। अमरूद को ऑलिव ऑयल, नमक-मिर्च के साथ मिलाकर सलाद बनाकर खाएं।
एंटी-इंफ्लेमेशन- सर्दियों के मौसम शरीर के अंदर सूजन, हड्डियों और मांसपेशियों में पुराने दर्द की समस्या रहती है। लिवर में सूजन या पेट फूला हुआ रहता है, तो रोजाना 1 सेब खाएं। सेब खाने से दर्द कम होता है और इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।
कब्ज और पेट की परेशानी- आंवला खाने से कब्ज, पेट दर्द या इम्यूनिटी वीक रहती है, तो रोजाना आंवला का जूस पी सकते हैं। डाइटिशियन बताती हैं कि यह मौसम फ्रेश आंवले का है। इसलिए आप चाहें, तो सालभर के लिए आंवले का मुरब्बा या खट्टी-मीठी कैंडी बनाकर रख सकते हैं ताकि पूरे साल इसे खा सकें।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
7 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
11 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
12 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines