Muh Ke Cancer Ke Lakshan: मुंह के कैंसर को ओरल कैंसर या माउथ कैंसर कहा जाता है. ओरल कैंसर मुंह की सेल्स से शुरू होता है और अन्य हिस्सों तक फैल सकता है. मुंह में ट्यूमर 2 तरह का हो सकता है, एक बिनाइन ट्यूमर और दूसरा मलाइनेंट ट्यूमर. बिनाइन ट्यूमर नॉन कैंसरस हो सकता है लेकिन मलाइनेंट ट्यूमर कैंसर वाला होता है और जान के लिए खतरा पैदा करता है. ऐसे में मुंह में नजर आने वाले किसी भी अजीब दिखने वाले निशान की जांच कराना जरूरी होता है. नेशनल ओरल कैंसर रिजस्ट्री (NOCR) के अनुसार, ओरल कैंसर (Oral Cancer) हेड एंड नेक कैंसर का हिस्सा है. ये कैंसर जीभ या मुंह के तल से शुरू हो सकता है और गले या फेफड़ों समेत शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है. ऐसे में NOCR से जानिए मुंह के किस-किस हिस्से में कैंसर के लक्षण नजर आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें – खर्राटे आते हैं, बार-बार टूटती है नींद तो यह स्लीप एपनिया का हो सकता है संकेत, डॉक्टर ने बताए क्या होते हैं लक्षण
मुंह के किस-किस हिस्से में दिख सकते हैं कैंसर के लक्षण
मुंह के कैंसर के लक्षण (Oral Cancer Symptoms) आमतौर पर एडवांस स्टेज में नजर आते हैं. ये लक्षण मुंह के अंदर छाले, सफेद या लाल निशान, कोई गांठ या गहरे धब्बे की तरह दिख सकते हैं. मुंह के तालु पर, तल पर, टॉन्सिल्स के आस-पास, जीभ के नीचे, जीभ के किनारे पर, दांतों के ऊपर मसूड़े पर, होंठों पर, दांत और जीभ के बीच के हिस्से पर या फिर होंठ के अंदरूनी हिस्से पर कैंसर के लक्षण नजर आ सकते हैं.
2 हफ्तों से ज्यादा दिखें ये लक्षण तो ना करें इग्नोर
फोर्टिस अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट और यूनिट हेड, हेड एंड नेक सर्जन डॉ. अंबेश सिंह का कहना है कि मुंह के कैंसर में अगर मुंह के अंदर कोई छाला निकलता है और वह 2 से 3 हफ्तों तक ठीक नहीं होता है तो यह कैंसर का लक्षण हो सकता है. इसके अलावा, मुंह के अंदर सफेद या लाल पैच बनना, किसी तरह की गांठ बनना और लगातार खून आना भी ऐसी दिक्कतें हैं जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए.
ये दिक्कतें भी हो सकती हैं मुंह के कैंसर का संकेत
मुंह का कैंसर होने पर कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं. ये ऐसे लक्षण हैं जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए और जल्द से जल्द डॉक्टर से जांच करवा लेनी चाहिए जिससे कोई समस्या हो तो उसका समय रहते पता लगाया जा सके. मुंह या चेहरे पर घाव होना, गले पर घाव बनना, मुंह खोलने में दिक्कत होना, गले में गांठ बनना, मुंह में दर्द होना, जीभ और जबड़े में दर्द रहना, कुछ चबाने या निगलने में दिक्कत होना,मुंह के अंदर या होंठों और मसूड़ों पर सूजन होना, मुंह में दाने निकलना, बिना किसी कारण मुंह से खून निकलना, आवाज का बदल जाना और दांतों का ढीला पड़ना कुछ ऐसी दिक्कतें हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
मुंह का कैंसर होने के क्या कारण होते हैं
मुंह का कैंसर कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है. ऐसे में ये कुछ ऐसी दिक्कतें हैं जो मुंह के कैंसर का कारण बन सकती हैं –
- तंबाकू का सेवन करना
- बीड़ी, सिगरेट या हुक्का पीना
- एल्कोहल पीना
- मुंह की सही सफाई ना रखना
- किसी तरह का इंफेक्शन जो लंबे समय तक ठीक ना हो
- खराब डाइट
- सूरज की हानिकारक किरणों से होंठों पर कैंसर होना.
यह भी पढ़ें – World Alzheimer’s Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर्स का शुरुआती लक्षण तो नहीं, जानिए कैसे पहचानें Alzheimer’s Disease
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
6 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
7 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
9 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
11 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
12 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
14 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
15 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - NOCR
First published on:
Know More: Editorial Guidelines