खबर की मुख्य बातें
- मुंह और जीभ पर छाले होना एक आम समस्या है जो किसी को भी हो सकती है.
- NHS के अनुसार, बार-बार छाले होने के पीछे आयरन, जिंक, फोलिक एसिड, विटामिन B या विटामिन D की कमी हो सकती है.
- छालों के अन्य कारणों में गाल का अंदरूनी हिस्सा कटना, ठीक से फिट न होने वाले नकली दांत, या किसी खास खाने से एलर्जी शामिल हैं.
- थकान, तनाव, हार्मोन में बदलाव और आनुवंशिकी भी मुंह के छालों का कारण बन सकते हैं.
मुंह और जीभ पर छाले हो जाना एक आम समस्या, जो किसी को भी कभी भी हो सकती है. आमतौर पर ज्यादा गर्म खाने से छाले की समस्या पैदा हो जाती है, जो खुद ब खुद ठीक हो जाती है या फिर डॉक्टर से इसकी दवा लेनी पड़ती है. लेकिन परेशानी तब ज्यादा बढ़ जाती है, जब कभी-कभार होने वाली ये समस्या हर हफ्ते परेशान करने लगे. इस तरह की स्थिति में सिर्फ ये जरूरी नहीं कि कुछ खाने से ही ये हुआ हो, बल्कि इसके पीछे शरीर में कुछ जरूरी विटामिन की कमी भी हो सकती हैं, जिसके बारे में जानकारी होना हर किसी के लिए जरूरी है. आइए जानते हैं शरीर में किस विटामिन की कमी से व्यक्ति के मुंह या जीभ पर बार-बार छाले पड़ सकते हैं?
यह भी पढ़ें: बच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए बेबी के दांतों की सफाई कब से करें पेरेंट्स
मुंह और जीभ में छाले किस विटामिन की कमी से होते हैं?
आपका ये जानना जरूरी है कि मुंह और जीभ पर छालों होने की वजह सिर्फ एक नहीं होती है, बल्कि और भी कई कारण हो सकते हैं. अगर आप खाना सही खा रहे हैं, यानी ज्यादा गर्म नहीं खाते, तो हो सकता है कि शरीर में किसी विटामिन या फिर मिनरल्स की हो रही हो. NHS के अनुसार, बार-बार छाले होने के पीछे आयरन (Iron), जिंक (Zinc), फोलिक एसिड (Folic ACID), विटामिन B (Vitamin B) या विटामिन D (Vitamin D) जैसे विटामिन की कमी हो सकती हैं. इतना ही नहीं, विटामिन B12 ओरल म्यूकोसा (मुंह की अंदरूनी झिल्ली) को मजबूत रखता है. इसकी कमी से भी बार-बार छाले होने की समस्या हो सकती है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं और टेस्ट करवाएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार, डाइट और दवाओं का सेवन करें, ताकि शरीर में और कोई समस्या पैदा न होने लगे.
ये भी हो सकते हैं छालों के कारण
सिर्फ गर्म खाना, विटामिन की कमी ही नहीं, छालों के पीछे और भी कारण हो सकते हैं, जिन्हें भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. NHS के अनुसार, इनमें;
- गाल के अंदरूनी हिस्से का कट जाना या कट लगना
- ठीक से फिट न होने वाले नकली दांत (डेंटचर), ब्रेसेस, खुरदरी फिलिंग या नुकीला दांत
- कुछ खाते या पीते समय कट या जलने का निशान -जैसे, सख्त खाना या गर्म ड्रिंक्स
- किसी खास खाने से परेशानी या एलर्जी होना
- टूथब्रश से मसूड़ों को नुकसान पहुंचना या ऐसे टूथपेस्ट का इस्तेमाल जिससे जलन हो
- थकान, तनाव या बेचैनी महसूस होना
कभी-कभी ये ऐसी वजहों से भी हो सकते हैं जिन पर आपका हमेशा बस नहीं चलता, जैसे:
- हार्मोन में बदलाव- जैसे प्रेग्नेंसी के दौरान
- आपके जींस – कुछ परिवारों में मुंह के छाले ज्यादा होते हैं
- विटामिन और जरूरी पोषणों की कमी
- कुछ दवाइयों का सेवन
कैसे मिलेगी इन छालों से राहत?
छालों की समस्या से राहत पाने के लिए आप डॉक्टर से सलाह लें. वह आपको स्थिति के अनुसार, मुंह में स्प्रे करने वाले स्टेरॉयड, मुंह में घुलने वाली गोलियां या पानी में घुलने वाली गोलियां दे सकते हैं. इसके अलावा दर्द कम करने वाले जेल, मरहम और मुंह के कीटाणुओं को खत्म करने या हटाने के लिए माउथवॉश भी दे सकते हैं. यह सभी चीजें छालों से राहत दिलाने में असरदार होती हैं.
यह भी पढ़ें: 3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
व्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
5 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
20 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
23 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
2 days agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
2 days agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
2 days agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: NHS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines