कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिससे हर साल बड़ी संख्या में लोगों को मौत होती है. इस बीमारी को हल्के में लेने की गलती करने वाला मरीज बाद में इतना परेशान हो जाता है कि वह बड़े से बड़े डॉक्टर के पास जाकर इससे निजात पाने के हर मुमकिन कोशिश करते हैं. इसलिए कहा जाता है कि शरीर में दिखने वाले किसी भी असामान्य बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि वह कैंसर का संकेत हो. इन्हीं कुछ लक्षणों में एक है मुंह में छालों को लंबे समय तक होना, जो दवा लेने के बाद भी ठीक न हो. आइए जानते हैं किस कैंसर में ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है.
यह भी पढ़ें: पेट में हर समय जलन महसूस होना कैंसर का लक्षण तो नहीं? यहां जानिए Stomach Cancer के क्या हैं संकेत
किस कैंसर में मुंह में आ जाते हैं छाले?
NHS के अनुसार, मुंह में लंबे समय तक छालों का रहना या फिर आवाज में बदलाव या मुंह से जुड़ी ऐसी समस्या जो जल्दी ठीक न हो, वह मुंह के कैंसर (Mouth Cancer) का संकेत हो सकती है. मुंह का कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसमें मुंह के अंदर की कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं और धीरे-धीरे गांठ या घाव का रूप ले सकती हैं. यह जीभ, गाल, मसूड़ों, होंठ या मुंह के अन्य हिस्सों में हो सकता है. इसका इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि कैंसर अपनी शुरुआती स्टेज पर है या अब स्थिति गंभीर हो गई है.
मुंह के कैंसर के इन संकेतों को गलती से न करें इग्नोर
मुंह के कैंसर शुरुआत में आम लग सकते हैं, जिस कारण लोग इसे नजरअंदाज करते हैं रहते हैं और इस बीमारी को यही चाहिए होता है गंभीर रूप लेने के लिए. जैसे-जैसे वक्त गुजरता जाता है, कैंसर अपनी जड़ों को मजबूत बनाता रहता है. मुंह के कैंसर के लक्षणों के बारे में बात करें, तो NHS के अनुसार कैंसर की स्थिति में कई लक्षण दिख सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए; इनमें-
- मुंह में ऐसा छाला जो 3 हफ्ते से ज्यादा समय तक रहे
- मुंह के अंदर लाल या सफेद धब्बा
- मुंह के अंदर या होंठ पर गांठ
- मुंह के अंदर दर्द
- कुछ निगलने में परेशानी
- बोलने में दिक्कत या आवाज का भारी/बैठा हुआ होना
- गर्दन या गले में गांठ
- बिना कोशिश किए वजन कम होना
लक्षण दिखे तो क्या करें?
अगर आपको कोई लक्षण ऐसे दिखे, जो लंबे समय तक बने रहे और दवा लेने के बाद भी ठीक नहीं हो रहे हैं, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और इस समस्या का इलाज कराएं. हालांकि, ऐसा नहीं है कि मुंह में कैंसर हुआ तो, वह कैंसर ही होगा, बस आपको चाहिए कि कुछ सावधानियां रखें और कैंसर को लेकर जागरूक रहे और किसी भी तरह के बदलाव को इग्नोर न करें.
यह भी पढ़ें: धूप में खड़ी कार से प्लास्टिक बोतल निकालकर पानी पीते हैं? जानिए कैसे गर्मी के संपर्क में आते ही पानी बन जाता है ‘धीमा जहर’
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
4 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
8 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
9 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
11 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: NHS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines