हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छोटे बच्चों में फैल रही है मुंह के छालों की बीमारी, इन राज्यों में मिले मामलें, जानें कारण, लक्षण और बचाव

Mouth Infection Symptoms: छोटे बच्चों के मुंह में छालों की समस्या धीरे-धीरे एक गंभीर बीमारी बन रही है। सिर्फ इतना ही नहीं, यदि ये परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है तो बच्चे के पूरे शरीर में छाले हो जाते हैं। दिल्ली और कोलकाता के स्कूलों में इस बुखार के मरीज लगातार मिल रहे हैं, जिस वजह से अभिभावकों के अंदर चिंता बढ़ गई है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में सब कुछ।

विज्ञापन

Mouth Infection Symptoms: इन दिनों देश के कुछ राज्यों में स्कूल के बच्चों के अंदर एक अजीब सी बीमारी फैल गई है। इसमें बच्चों के मुंह में छाले हो जाते हैं। छालों की ये बीमारी इतनी गंभीर है कि इलाज के लिए बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। ये बीमारी सिर्फ मुंह के छालों तक सीमित नहीं है, जब ये आक्रामक रूप लेती है तो छालों की समस्या मुंह के साथ-साथ हाथों और पैरों में भी हो जाती हैं। कोलकाता और दिल्ली के स्कूल के बच्चे इस संक्रमण से सबसे ज्यादा पीड़ित पाए जा रहे हैं। चलिए जानते हैं इस बीमारी के बारे में सब कुछ।

क्या है ये माउथ डिजीज?

दिल्ली-कलकत्ता में फैली ये बीमारी HFMD बताई जा रही है। इसमें बच्चे को शुरुआती लक्षण में मुंह में छाला होता है। इसके बाद शरीर के अन्य अंगों पर छालों के साथ तेज बुखार और गले में खराश होती है। कई बार बीमारी गंभीर होने पर बच्चे के दिमाग पर भी असर करती है, जिस वजह से चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने भी इस बीमारी के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें बच्चों के माता-पिता से अनुरोध किया गया है कि वे समय रहते लक्षणों को समझें और बच्चे को अलग रखें। उनके संपर्क में आने से दूसरों को भी इंफेक्शन हो सकता है।

ये भी पढ़ें- सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीना कैसा? जानें किन लोगों को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना है सतर्क

विज्ञापन

10 दिनों तक ठीक नहीं होती बीमारी

डॉक्टरों का कहना है कि यह बुखार कॉक्ससैकी नामक वायरस से हो रहा है। इस बुखार से 3 से 7 साल के बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। बुखार को सही होने में 7 से 10 दिन लग सकते हैं। कई बार ज्यादा बीमार होने पर रिकवरी में 10 दिन से भी ज्यादा समय लग सकता है। इस बीमारी के चलते स्कूलों में ऑनलाइन क्लास के साथ-साथ स्कूल परिसर को सेनिटाइज करने का काम भी चल रहा है।

क्या है बीमारी का कारण?

  • बताया जा रहा है कि इस संक्रमण की वजह मौसमी बीमारियां हैं।
  • बच्चों के खिलौनों से भी वायरस शरीर में पहुंच सकता है।
  • संक्रमित मरीज की छींक, खांसी और थूक से ये हो रहा है।
  • संक्रमित बच्चों का मल त्याग करने के बाद सही से हाथ न धोना।
  • किसी संक्रमित के फफोले और फूंसियों को छूना।

कैसे होते हैं लक्षण?

  • इस संक्रमण का सबसे पहला लक्षण मुंह में छाले होना। ये छाले एक साथ कई हो सकते हैं।
  • पैरों में छाले होना।
  • हाथों में छाले होना।
  • गले में खराश होना।
  • तेज बुखार आना।
  • खांसी होना।
  • बच्चे का गुस्सा या चिड़चिड़ा होना।

कैसे होगा बचाव?

डॉक्टर कहते हैं इस बीमारी की रोकथाम का सबसे अच्छा उपाय सावधानी बरतना है। जैसे कि कोविड के समय लोगों ने नियमों का पालन किया था, बिल्कुल उन्हीं गाइडलाइन्स के तहत मरीजों को क्वारंटीन होना हैं। मास्क पहनना हैं और सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करनी है।

विज्ञापन

ये सावधानियां जरूर बरतें

दिल्ली के कालकाजी में स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर सुनील नारायण बताते हैं कि हमें इस बीमारी से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे:

  • साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  • संक्रमित बच्चों को अलग रखें।
  • बच्चों के खिलौने, बैग और अन्य वस्तुएं जिनके संपर्क में वे रोजाना आते हैं, उन्हें सेनिटाइज जरूर करें।
  • बच्चों की बोतल, प्लेट और खाने-पीने वाली वस्तुओं को अलग-अलग रखें, साथ न खिलाएं।
  • बच्चे को रूमाल और टिश्यू जरूर दें ताकि वे खांसते या छींकते समय मुंह को ढक सके।

ये भी पढ़ें- भारतीयों में बैड कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या क्यों? हार्ट अटैक का बढ़ाता है रिस्क, ऐसे करें कंट्रोल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola