भारतीयों में बैड कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या क्यों? हार्ट अटैक का बढ़ाता है रिस्क, ऐसे करें कंट्रोल

Bad Cholesterol Causes: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हार्ट अटैक का रिस्क ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि ये दिल की धमनियों में ब्लॉकेज पैदा करता है। भारत के लोगों को इसका जोखिम बहुत अधिक है मगर क्यों? आइए जानते हैं कारण और सही बचाव के तरीके।

SOURCE- NEWS 24

Bad Cholesterol Causes: क्या आप जानते हैं कोलेस्ट्रॉल अगर बढ़ जाता है तो इससे दिल की बीमारियों का जोखिम सामान्य से अधिक हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं-गुड और बैड। गुड कोलेस्ट्रॉल की मदद से शरीर स्वस्थ रहता है वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। साउथ एशिया के देशों में यह समस्या बहुत ज्यादा पाई जाने लगी है जिसमें भारत भी शामिल है। दरअसल, भारतीयों का खानपान बीमारी को बढ़ावा दे रहा है। चलिए जानते हैं क्यों खराब कोलेस्ट्रॉल सेहत को बिगाड़ रहा है।

विज्ञापन

क्यों बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना जरूरी?

बैड कोलेस्ट्रॉल को अंग्रेजी मे LDL (Low-Density Lipoprotein) कहा जाता है। जब शरीर में इसकी मात्रा में वृद्धि हो जाती है तो यह धमनियों की दीवारों पर जमा होने लगता है। ऐसे ये धीरे-धीरे जमकर प्लाक बन जाता है, जिसके बाग ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट पैदा करता है। ये समस्या दिल तक ऑक्सीजन की सप्लाई को मुश्किल बना देता है और हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थितियां पैदा कर देता है।

विज्ञापन

हार्ट अटैक का रिस्क कम करें

SAOOL हार्ट सेंटर के डॉक्टर बिमल छाजेड़ बताते हैं कि हमें इसे इसलिए कम करना जरूरी हो गया है क्योंकि खराब कोलेस्ट्रॉल से हाई बीपी और सूजन की समस्या बढ़ जाती है। इन दोनों से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क दोगुना हो जाता है। ज्यादा LDL से शरीर विटामिन-डी को भी नहीं बना पाता है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन को बनाने में भी दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन

इन फूड्स को खाने से कम होगा बैड कोलेस्ट्रॉल

  • सब्जियों में ब्रोकोली, गाजर और पालक का सेवन ज्यादा करें।
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर नट्स अखरोट और बादाम खाएं।
  • दालें और ओट्स का सेवन करें।
  • रोजाना लहसुन खाना भी फायदेमंद होता है।
  • अदरक खाने से शरीर टॉक्सिन्स को रिलीज करता है।

ये भी पढ़ें- कोरोना के बाद भारतीयों में बढ़ी विटामिन बी-12 की कमी? सप्लीमेंट की बिक्री बढ़ी, क्या है वजह?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ