कई लोग सुबह उठते ही महसूस करते हैं कि उनका तकिया गीला है, यानी रात में सोते समय मुंह से लार निकली है. यह समस्या सिर्फ बच्चों में ही नहीं बल्कि बड़ों में भी देखी जाती है. हालांकि, इस तरह की समस्या को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जिस कारण यह रोज की आदत बन जाती है. आमतौर पर दिन में हमारा शरीर बनने वाली लार को आसानी से निगल लेता है, लेकिन नींद के दौरान मांसपेशियां ढीली पड़ जाती हैं, जिससे लार मुंह के बाहर आ सकती है.

मेडिकल साइंस में इसे सियालोरिया (Sialorrhea) कहा जाता है. कभी-कभी यह सामान्य स्थिति होती है, लेकिन बार-बार ऐसा होना किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी दे सकता है. इसलिए इस तरह के किसी भी लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इस स्टोरी में हम आपको इस समस्या के पीछे क्या कारण हो सकते हैं उसके बारे में बताएंगे और साथ ही कुछ आसान घरेलू उपाय भी बताएंगे, जो आपको इससे राहत दिला सकती है.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं ये 5 खतरनाक कैंसर! एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले कारण

---खबर नीचे जारी है---

कैसे बढ़ती है यह समस्या और किन लोगों को होती है ज्यादा परेशानी? Sote Waqt Muh Se Lar Tapkna

जब शरीर में लार का बनने की प्रक्रिया सामान्य से ज्यादा होने लगती है या निगलने की प्रक्रिया सही से काम नहीं करती, तब यह समस्या बढ़ जाती है. जिन लोगों को गले या सांस की नली से जुड़ा संक्रमण होता है, उन्हें निगलने में दिक्कत आती है और लार जमा होकर बाहर निकल सकती है. कुछ मामलों में दवाओं का साइड इफेक्ट, एलर्जी, मानसिक तनाव, शराब या नशीले पदार्थों का सेवन भी लार बनने की मात्रा बढ़ा देता है. वहीं, कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जूझ रहे मरीजों में भी यह परेशानी अधिक देखी जाती है, साथ ही, सोते वक्त गलत पोजीशन में सोने के कारण भी इस तरह की समस्या हो सकती है. हालांकि, इसके साथ खर्राटे, सांस लेने में तकलीफ या बार-बार गला भरने की शिकायत हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है.

---खबर नीचे जारी है---

किन बीमारियों की ओर करता है इशारा? Kin Bimaariyon Ke Wajah Se Muh se Nikalta hai Zyada Lar

---खबर नीचे जारी है---

मुंह से बार-बार यूं लार का निकलना कई समस्याओं की ओर इशारा करता है, जिसे पहले ही समझ लिया जाए तो आप वक्त रहते इससे राहत पा सकते हैं. इसमें;

---खबर नीचे जारी है---

  • साइनस संक्रमण या ऊपरी श्वसन नली में सूजन.
  • एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स की समस्या.
  • टॉन्सिल में सूजन (Tonsillitis).
  • पेट में गैस बनना.
  • गलत सोने की पोजिशन, खासकर करवट लेकर सोना.
  • किसी खाद्य पदार्थ या दवा से एलर्जी आदि इसके कारण हो सकते हैं. अगर आपको यह समस्या लंबे वक्त से हो रही है, तो आप को चाहिए की आप डॉक्टर से इसकी सलाह लें.

इन आसान घरेलू नुस्खों से पाएं आराम Muh se Lar Tapakne ki Problem Kaise Theek Karein

इस समस्या से राहत पाने के कुछ आसान घरेलू नुस्खें हैं, जो बिना ज्यादा मेहनत किए आपको सोते वक्त लार टपकने की समस्या से आराम दिला सकते हैं.

  • रात में सोने से पहले हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन लें और पेट को साफ रखें.
  • दिनभर में नियमित रूप से पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें.
  • दिन में 2-3 बार तुलसी के पत्ते चबाकर पानी पिएं.
  • दालचीनी उबालकर उसकी चाय पीएं इसमें आप थोड़ा शहद मिलाकर भी पी सकते हैं.
  • अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहे या अन्य लक्षण भी दिखें, तो स्वयं इलाज करने के बजाय डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: 1 महीना रोज सुबह ग्रीन टी पीने से क्या होगा? फायदे जान आज ही करेंगे डाइट में शामिल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.