दांतों में ढीलापन न करें इग्नोर, हो सकती है कैंसर की बीमारी, ऐसे करें बचाव
Edited By Deepti Sharma

mouth cancer
Edited By Deepti Sharma

mouth cancer
Symptoms of Mouth Cancer: शरीर को पूरी तरह हेल्दी रखने के लिए मुंह की सफाई बहुत जरूरी है। टाइम पर अगर दांत की जांच नहीं कराते हैं तो ये मुंह के कैंसर का ख़तरा बन सकता है। एक स्टडी में यह पता चला है कि किसी भी तरह के कैंसर का कोई प्रॉपर उपचार नहीं होता है। इसलिए ज्यादातर लोग जब कैंसर की बीमारी सुनते हैं तो उनकी जान ही सुख जाती है। कैंसर का ट्रिटमेंट तभी पॉसिबल है जब शुरू से ही इसका पता चल सके। कभी-कभी हल्की परेशानी को हम मामूली ही सोच लेते हैं। लेकिन कैंसर के लक्षण बिलकुल मामूली संकेतों के साथ शुरू होते हैं। माउथ कैंसर में भी हल्के लक्षण दिखते हैं।
मुंह के पूरे भाग और अंदर जैसे होंठ, मसूड़ा, टंग, गालों के अंदर, जीभ के नीचे का हिस्सा आदि मुंह का कैंसर बन सकता है। इसे ओरल कैंसर भी कहते हैं।
किसी भी कैंसर के लक्षण एकदम नहीं दिखते हैं लेकिन जब ये होता है तो बहुत मामूली से लक्षण दिखने लगते हैं। मुंह के कैंसर होने पर मुंह के अंदर एक व्हाइट या रेड कलर का धब्बा बन जाता है और इसके साथ ही दांतों में ढीलापन आने लगता है। वहीं, माउथ में कुछ गांठ की तरह बढ़ने लगता है, जिसमें अक्सर दर्द रहता है। कभी कभी मुंह में तो दर्द होता ही है इसके साथ ही कानों में भी दर्द होने लगता है। दिक्कतें तब ज्यादा लगती है जब खाना खाते के समय खाना निगला न जाएं। अगर कोई घाव भी होता है तो वो भी जल्दी सही नहीं होता है।
ये सब कैंसर सेल्स के डीएनए को नुकसान कर देती हैं।
जो लोग तंबाकू और उससे बनी चीजों का सेवन करते हैं, उन्हें माउथ कैंसर का खतरा काफी रहता है। वहीं, जो लोग शराब का ज्यादा सेवन करते हैं, उनको भी ये कैंसर का खतरा रहता है। जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें भी मुंह के कैंसर का खतरा रहता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: