Cataracts Symptoms: मोतियाबिंद एक नेत्र रोग है जो तब होता है जब आंखों के नेचुरल लेंस पर धुंधलापन आने लगता है. इससे व्यक्ति को साफ नहीं दिखता बल्कि धुंधला नजर आता है, ऐसा लगता है जैसे आंखों के सामने कोई परत आ गई है, साथ ही व्यक्ति को रंग भी हल्के दिखने लगते हैं. मोतियाबिंद (Motiyabind) ज्यादातर बढ़ती उम्र में होने वाली दिक्कत है. ज्यादातर मोतियाबिंद धीरे-धीरे पनपता है और आंखों की रोशनी को ज्यादा प्रभावित नहीं करता, लेकिन जैसे-जैसे यह बढ़ने लगता है आंखों की रोशनी पर असर पड़ना शुरू हो जाता है. इसीलिए मोतियाबिंद को समय रहते पहचानना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें – सड़क किनारे मिलने वाले 50-100 रुपए के सनग्लासेस क्या धूप से बचाते हैं? आई सर्जन ने दिया जवाब
मोतियाबिंद के लक्षण कैसे दिखते हैं
- मोतियाबिंद में आंखों के सामने धुंधलापन नजर आने लगता है, देखने में दिक्कत होती है.
- पढ़ने या कोई और काम करने के लिए तेज रोशनी की जरूरत पड़ती है.
- रात के समय देखने में दिक्कत आने लगती है.
- अगर चश्मा लगा हुआ है तो लगातार चश्मे का नंबर बदलता रहता है.
- रंग हल्के नजर आने लगते हैं या पीले पड़ते दिखते हैं.
- एक आंख में डबल विजन की दिक्कत हो सकती है.
किन लोगों को होती है मोतियाबिंद की दिक्कत
ऐसे कुछ लोग हैं जिन्हें मोतियाबिंद की दिक्कत अन्य लोगों के मुकाबले ज्यादा होती है –
- डायबिटीज के मरीजों को
- लंबे समय तक स्टेरॉइड लेने वालों को
- धूम्रपान करने वालों को
- धूप में ज्यादा रहने वालों को
- शराब ज्यादा पीने के कारण
- आंखों पर अगर पहले कभी चोट लगी हो
- ब्लड प्रेशर की दिक्कत में या मोटापे में.
क्या मोतियाबिंद में सर्जरी ही इलाज है
मोतियाबिंद के इलाज के लिए सर्जरी की जाती है, लेकिन अगर मोतियाबिंद का शुरुआती दौर में पता लगा लिया जाए तो सर्जरी की जरूरी नहीं पड़ती है. स्ट्रोन्गर ग्लासेस से, लाइटिंग ठीक करके या ग्लेर कंट्रोल से शुरुआत में मोतियाबिंद को मैनेज किया जा सकता है.
मोतियाबिंद की सर्जरी कैसे होती है
मोतियाबिंद की ज्यादातर सर्जरी में आंखों के क्लाउडी लेंस को हटा दिया जाता है और इसे क्लियर आर्टिफिशियल लेंस से रिप्लेस कर दिया जाता है. यह आमतौर पर एक दिन का ही डे केयर प्रोसीजर होता है. इसके अलावा स्मॉल इंसिजन एक्ट्राकैप्सुलर सर्जरी और फेमटोसेकंड लेजर असिस्टेड कैटेरेक्ट सर्जरी होती है.
क्या मोतियाबिंद की सर्जरी सुरक्षित होती है
मोतियाबिंद की सर्जरी सबसे सुरक्षित सर्जरी में से एक है. इसमें कोम्पिलेकेशन कम होती है और सक्सेस रेट हाई होता है. इसमें कुछ रिस्क हो सकते हैं लेकिन ज्यादा गंभीर समस्या असमान्य है.
यह भी पढ़ें – किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? क्या Vitamin B12 है वजह, जानिए यहां
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर क्या है डाइसेफेलिस पैरापैगस, जिसमें एक शरीर पर होते हैं दो सिर?
27 mins agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
19 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
20 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 days agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines