Heart Attack: पिछले कुछ सालों में भारत में हार्ट अटैक के मामलों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है. पहले जहां यह समस्या बुजुर्गों तक सीमित मानी जाती थी. लेकिन अब 25-35 साल के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. यह खतरनाक आंकड़े साफ बताते हैं कि भारत में यह समस्या धीर-धीरे एक आम बीमारी का रूप ले रही है, जिससे बचना बेहद जरूरी है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हार्ट अटैक की वजह, लोगों की बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान है, जो उनको इस खतरनाक समस्या के करीब ले जा रहा है.
गलत जीवनशैली हार्ट अटैक की सबसे वड़ी वजह
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक गतिविधि कम हो गई है. घंटों बैठकर काम करना, फास्ट फूड का जरूरत से ज्यादा सेवन करना, धूम्रपान और शराब की आदत दिल पर सीधा असर डालती है. इन कारणों से धमनियों में चर्बी जमने लगती है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. आप अपने आसपास देख सकते हैं कि लोग कैसे इस खराब जीवनशैली का शिकार हैं, जो छूटने से भी जल्दी नहीं छूटती.
यह भी पढ़ें: केमिकल और प्रदूषण से झाड़ू की तरह सूखे हो गए हैं बाल? घर पर ट्राई करें ये नेचुरल हेयर मास्क और देखें कमाल
तनाव और नींद
मानसिक तनाव भी हार्ट अटैक का एक अहम कारण बनती है. लगातार काम का दबाव, पारिवारिक परेशानियां और आर्थिक चिंता दिल की सेहत को कमजोर करती हैं. इसके साथ ही पूरी नींद न लेना से हार्मोनल असंतुलन हो जाते हैं, जो दिल पर बहुत बुरा असर डालता है.
डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर भी बड़ी वजह
डायबिटीज (Diabetes) और हाई ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) जैसी गंभीर बीमारियां हार्ट अटैक के जोखिम को काफी हद तक बढ़ा देती हैं. कई लोग इन बीमारियों को गंभीरता से नहीं लेते और नियमित दवाइयों व जांच को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे लोगों की यही लापरवाही आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकती है. इसलिए आपको चाहिए की आप हर महीने जांच करवाएं और डॉक्टर से सलाह लें.
क्या हैं हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण
हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षणों में सीने में तेज दर्द, सांस लेने में तकलीफ, पसीना आना, उलझन या बाएं हाथ में दर्द जैसे लक्षण शामिल हैं. इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. इसलिए ऐसी किसी स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचना आपकी या सामने वाले जान बचा सकता है.
हार्ट अटैक से कैसे बचें?
हार्ट अटैक से बचाव के लिए संतुलित आहार (Healthy Diet), नियमित व्यायाम और तनाव को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है. साथ ही, धूम्रपान और शराब से दूरी भी जरूरी है. इतना ही नहीं, आपको चाहिए कि आप समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाते रहें और पर्याप्त नींद भी ले. यही छोटे-छोटे काम आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
साइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
50 mins agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
53 mins agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
3 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
4 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
23 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines