सिर्फ 1 रात में पीरियड्स लाने के लिए क्या करें? डॉक्टर ने बताया पानी में उबालकर पीने वाली चीजें, सिर्फ 1 गिलास में होगा फायदा

Periods Jaldi Lane Ke Liye Kya Kare: हर महीने अगर आपके पीरियड्स देर से आते हैं तो यह हार्मोनल में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. इसके लिए आपको किसी भी तरह की दवा लेने की जरूरत नहीं है, बस इस नुस्खे को अपने रूटीन में शामिल करें.

Periods Jaldi Lane Ke Liye Kya Kare

पीरियड्स देर से आने के कारण. News24

Periods Late Kyu Aate Hain: महिलाओं के लिए पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है, जिससे उन्हें हर महीने गुजरना पड़ता है. एक्सपर्ट के अनुसार हर महिला के लिए एक हेल्दी साइकिल 28 से 35 दिनों के बीच होती है. ऐसे में अगर आपको पीरियड्स 21 दिनों से पहले या 35 दिनों के बाद आते हैं तो आपको सोचने की जरूरत है. अक्सर ऐसा अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से होता है. कई महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हें पीरियड्स बहुत देर से आते हैं, कई बार महीनों तक नहीं आते. ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको एक्सपर्ट मनीष जी का बताया आयुर्वेदिक नुस्खा बताएंगे जिसे आप घर पर बनाकर अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. हालांकि, यह नुस्खा जल्दी माहवारी लाने के लिए अपनाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पीरियड्स देर से आने के कारण

  • ज्यादा स्ट्रेस लेना
  • नींद की कमी होना
  • खून की कमी हो जाना
  • जंक फूड ज्यादा खाना
  • पीसीओडी की बीमारी होना
  • थायराइड का लक्षण
  • वजन कम होना

पीरियड्स को 1 रात में लाने के तरीका

पीरियड्स को वक्त पर लाने के लिए आपको किचन में रखी सामग्रियों का इस्तेमाल करना होगा. आप गुड़, पानी, काली मिर्च, अदरक और जीरा का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक्सपर्ट ने बताया है कि आप इसे पानी में उबालकर भी पी सकते हैं. वरना बेस्ट रहेगा कि इसका काढ़ा बनाकर सेवन किया जाए.

कैसे तैयार करें?

  • अदरक का टुकड़ा- 1 इंच
  • गुड़- 2 चम्मच
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च- 5
  • पानी- 1 गिलास

क्या करें?

  • सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार करके रखें.
  • फिर गुड़ के टुकड़े करें और बाकी सामान भी रख लें.
  • अब पैन में पानी डालकर उबालें और जीरा डालकर 5 मिनट तक पकने दें
  • एक गिलास में पानी को निकालें और सेवन करें.

ये नुस्खे भी आएंगे काम

  • आपको रोजाना गर्म पानी से सिकाई करनी होगी.
  • आयुर्वेदिक ड्रिंक के साथ-साथ पपीता का सेवन करना होगा.
  • नारियल पानी और हल्दी जैसी चीजें अपनी डाइट में शामिल करें.
  • अदरक की चाय में शहद मिलाकर पीने से फायदा नहीं मिलता है.
  • तुलसी के पत्तों का सेवन करना भी एक आयुर्वेदिक तरीका बताया गया है.
  • पानी कम मात्रा में बिल्कुल भी ना पिएं, क्योंकि पानी का अधिक सेवन करना पीरियड्स लाने के लिए मददगार है.

इसे भी पढ़ें- Home Remedies: सालों तक नहीं आएंगे तिलचट्टे, सिर्फ 5 काली मिर्च दिखाएंगी अपना कमाल

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ