Mosquito Coil Side Effects: यह समय मच्छरों का है। घर में, घर के बाहर और हर जगह मच्छरों का बसेरा है। मच्छरों से तरह-तरह की गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। ऐसे में हम लोग इनसे बचाव के लिए घर में मॉस्क्योटो कॉइल्स लगाते हैं, जिससे मच्छर दूर भाग जाएं। पर क्या आप जानते हैं मच्छरों से सुरक्षा पाने के लिए आप जिस अगरबत्ती या धूपबत्ती का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे आपकी सेहत को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं।
मच्छर वाली अगरबत्ती के नुकसान
1. सांस संबंधी रोग
मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों में जलाने के लिए केमिकल्स का यूज होता है, जैसे कि पोटेशियम, सल्फर, और अन्य कीटनाशक तत्व। इन अगरबत्तियों को जलाने से ये तत्व हवा में मिल जाते हैं और वायु को दूषित कर देते हैं। इसका धुआं उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक होता है, जिन्हें सांस संबंधी समस्याएं जैसे अस्थमा या एलर्जी पहले से होती हैं। इन केमिकल प्रोडक्ट से सांस लेने में परेशानी, खांसी के साथ गले में खराश भी होती है।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
2. स्किन और आंखों में जलन
इन अगरबत्तियों के धुएं से स्किन और आंखों में जलन हो सकती है। यदि इसका धुआं आंखों के संपर्क में ज्यादा आता है, तो आंखों में जलन, खुजली, आंखों का लाल होना और उनमें से आंसू आना जैसे संकेत भी शामिल हैं। स्किन पर भी इसका असर होता है, जिससे त्वचा पर रैशेस, एलर्जी और खुजली हो सकती हैं।
3. बच्चों पर प्रभाव
बच्चों के लिए इन अगरबत्तियों का धुआं काफी हानिकारक होता है। इनकी सेहत बेहद नाजुक होती है, जिसपर अगरबत्तियों से निकलने वाला धुआं बुरा असर डाल सकता है। इससे स्किन के साथ-साथ बच्चों को सांस से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं।
4. गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल रखना होता है। इस दौरान किसी भी प्रकार का हानिकारक धुआं और गैस, शरीर के अंदर प्रवेश करने से बच्चे और मां दोनों की सेहत पर असर पड़ सकता है। इसलिए, यदि घर में कोई गर्भवती महिला है, तो इन अगरबत्तियों का प्रयोग करने से बचें।
photo credit- meta ai
5. अस्थमा
मच्छर वाली अगरबत्ती के धुएं से अस्थमा होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसके धुएं से सांस लेने में दिक्कत होती है, घर के अंदर प्रदूषण बढ़ जाता है, जिससे अस्थमा ट्रिगर होता है।
मच्छर भगाने के कुछ उपाय
- नेचुरल मच्छर भगाने वाले उत्पादों का यूज करें, जैसे नीम या लौंग के तेल का धुआं।
- अगरबत्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो घर में वेंटिलेशन बढ़िया रखें।
- मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें, यह सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है।
- इलेक्ट्रॉनिक मच्छर भगाने वाले उपकरण का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
2 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
14 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
17 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
18 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
19 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
22 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
1 day agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
1 day agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines