मच्छर भगाने के लिए कमरे में धूप-अगरबत्ती सही या नहीं, सेहत पर किस तरह डाल रही है असर?

Mosquito Coil Side Effects: मच्छर भगाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इनमें कॉइल या अगरबत्ती और धूपबत्ती जैसी चीजें सबसे कॉमन हैं। ये दुकानों पर किफायती दामों पर आसानी से मिल भी जाती है।

Side Effects of Using Mosquito Coils

Side Effects of Using Mosquito Coils

विज्ञापन

Mosquito Coil Side Effects: यह समय मच्छरों का है। घर में, घर के बाहर और हर जगह मच्छरों का बसेरा है। मच्छरों से तरह-तरह की गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। ऐसे में हम लोग इनसे बचाव के लिए घर में मॉस्क्योटो कॉइल्स लगाते हैं, जिससे मच्छर दूर भाग जाएं। पर क्या आप जानते हैं मच्छरों से सुरक्षा पाने के लिए आप जिस अगरबत्ती या धूपबत्ती का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे आपकी सेहत को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं।

मच्छर वाली अगरबत्ती के नुकसान

1. सांस संबंधी रोग

विज्ञापन

मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों में जलाने के लिए केमिकल्स का यूज होता है, जैसे कि पोटेशियम, सल्फर, और अन्य कीटनाशक तत्व। इन अगरबत्तियों को जलाने से ये तत्व हवा में मिल जाते हैं और वायु को दूषित कर देते हैं। इसका धुआं उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक होता है, जिन्हें सांस संबंधी समस्याएं जैसे अस्थमा या एलर्जी पहले से होती हैं। इन केमिकल प्रोडक्ट से सांस लेने में परेशानी, खांसी के साथ गले में खराश भी होती है।

2. स्किन और आंखों में जलन

विज्ञापन

इन अगरबत्तियों के धुएं से स्किन और आंखों में जलन हो सकती है। यदि इसका धुआं आंखों के संपर्क में ज्यादा आता है, तो आंखों में जलन, खुजली, आंखों का लाल होना और उनमें से आंसू आना जैसे संकेत भी शामिल हैं। स्किन पर भी इसका असर होता है, जिससे त्वचा पर रैशेस, एलर्जी और खुजली हो सकती हैं।

3. बच्चों पर प्रभाव

विज्ञापन

बच्चों के लिए इन अगरबत्तियों का धुआं काफी हानिकारक होता है। इनकी सेहत बेहद नाजुक होती है, जिसपर अगरबत्तियों से निकलने वाला धुआं बुरा असर डाल सकता है। इससे स्किन के साथ-साथ बच्चों को सांस से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं।

4. गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक

विज्ञापन

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल रखना होता है। इस दौरान किसी भी प्रकार का हानिकारक धुआं और गैस, शरीर के अंदर प्रवेश करने से बच्चे और मां दोनों की सेहत पर असर पड़ सकता है। इसलिए, यदि घर में कोई गर्भवती महिला है, तो इन अगरबत्तियों का प्रयोग करने से बचें।

Side Effects of Using Mosquito Coils

photo credit- meta ai

विज्ञापन

5. अस्थमा

मच्छर वाली अगरबत्ती के धुएं से अस्थमा होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसके धुएं से सांस लेने में दिक्कत होती है, घर के अंदर प्रदूषण बढ़ जाता है, जिससे अस्थमा ट्रिगर होता है।

विज्ञापन

मच्छर भगाने के कुछ उपाय

  • नेचुरल मच्छर भगाने वाले उत्पादों का यूज करें, जैसे नीम या लौंग के तेल का धुआं।
  • अगरबत्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो घर में वेंटिलेशन बढ़िया रखें।
  • मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें, यह सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है।
  • इलेक्ट्रॉनिक मच्छर भगाने वाले उपकरण का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ