---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

6-6-6 वॉकिंग रूटीन क्या है? कैसे ये तरीका रखेगा फिट जानिए एक्सपर्ट से

Walking Benefits: रोजाना वॉक करने से हमारे शरीर को कई प्रकार से फायदा होता है। ट्रिपल सिक्स यानी 6-6-6 फॉर्मूले से पैदल चलने से दिल, दिमाग और शरीर तीनों दुरुस्त रहते हैं। आइए जानते हैं इस वॉक के बारे में सब कुछ इसे कैसे किया जाता है और क्या-क्या फायदे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Walking Benefits: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में फिट रहना एक चुनौती बन चुका है। लोगों के पास समय की कमी, अनियमित दिनचर्या और बढ़ती तनावपूर्ण जीवनशैली में व्यायाम करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ‘6-6-6 वॉकिंग रूटीन’ एक सिंपल, व्यावहारिक और प्रभावी तरीका बनकर उभरा है जो न सिर्फ आपकी फिटनेस को बढ़ावा देता है बल्कि बीमारियों से भी बचाता है। इस तरह की वॉक के लिए एक स्पेशल प्रोसेस होता है, जिसके अनुसार आपको वॉक करनी होती है। डाइटीशियन दिब्या प्रकाश कहती हैं कि इसे हर सप्ताह 6 दिन करना होता है।

क्या है वॉक 6-6-6 फॉर्मूला?

6-6-6 वॉक फॉर्मूला की मदद से मेंटल हेल्थ और हार्ट हेल्थ सही रहती है। इस तरह की वॉक बिजी लोगों की लाइफस्टाइल के लिए सही और फायदेमंद है। इसमें एक इंसान को हफ्ते में 6 दिन वॉक करनी होती है। ये वॉक सुबह या शाम के समय 6 बजे करनी होती है और पूरे 60 मिनटों के लिए करनी होती है। एक्सपर्ट बताती हैं कि ऐसी वॉक से लोगों को कम समय की एक्सरसाइज से भी फायदा होगा और रोज टहल भी सकेंगे। अगर कोई सुबह के समय वॉक करता है तो उसे पूरे दिन एनर्जी मिलती है।

---खबर नीचे जारी है---

इस वॉक के फायदे क्या हैं?

1.कैलोरी बर्न

हर दिन अगर कोई 60 मिनट की वॉक करता है तो आप प्रतिदिन लगभग 30-40 कैलोरी बर्न करते हैं। दिन भर में ये लगभग 200-250 कैलोरी तक हो सकता है बिना थकान के।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- शराब पिए बिना भी हो सकती है ग्रेड-3 फैटी लिवर की समस्या, डॉक्टर ने बताए शुरुआती संकेत

2.ब्लड शुगर और बीपी कंट्रोल करें

---खबर नीचे जारी है---

रोजाना इतनी वॉक करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता है। ऐसे में ये डायबिटीज और ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद होती है।

3.मेंटल हेल्थ सुधारे

---खबर नीचे जारी है---

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अच्छी वॉक करना भी हमारी बॉडी के लिए मेडिटेशन होती है। रोजाना इस तरह की वॉक करने से मेंटल हेल्थ में सुधार होता है और आप कुछ समय के लिए ही सही मगर खुद के स्वास्थ्य के लिए समय निकाल लेते हैं। इस तरह की वॉक करने से डिमेंशिया की बीमारी से भी बचा जा सकता है।

4.हार्ट हेल्थ के लिए क्यों फायदेमंद?

---खबर नीचे जारी है---

    लैंसेट पब्लिक हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह वॉक करने से हार्ट रेट सही रहता है। ये दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों की रोकथाम करता है। एक सामान्य इंसान का हार्ट रेट प्रति 1 मिनट पर 60 से 100 के बीच होना चाहिए। एक वयस्क इंसान का हार्ट रेट 60-100 होना चाहिए।

    वॉक करते समय ध्यान रखें ये बातें

    वॉक से पहले आपको वॉर्मअप जरूर करना चाहिए।

    ---खबर नीचे जारी है---

    इस वॉक को अपने लाइफस्टाइल में धीरे-धीरे ढालना चाहिए, लगातार करने से इसका शरीर पर नुकसान भी हो सकता है।

    ये भी पढ़ें- सूजन से लेकर दर्द तक, हाथों-पैरों में दिखने वाले ये 3 लक्षण बढ़े हुए यूरिक एसिड की चेतावनी, डॉक्टर ने दी ये राय

    ---खबर नीचे जारी है---

    First published on: Aug 18, 2025 07:23 AM

    End of Article

    About the Author

    Namrata Mohanty

    नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

    Namrata Mohanty 

    @namratamohanty105

    Namrata Mohanty

    Read More

    संबंधित खबरें
    Sponsored Links by Taboola