सूजन से लेकर दर्द तक, हाथों-पैरों में दिखने वाले ये 3 लक्षण बढ़े हुए यूरिक एसिड की चेतावनी, डॉक्टर ने दी ये राय

High Uric Acid Symptoms: शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाए तो बड़ी समस्या हो जाती है। दरअसल, इस एसिड की वजह से हड्डियों को मजबूती मिलती है या फिर वे कमजोर हो जाती हैं। इससे गाउट की समस्या बढ़ जाती है। पैरों और हाथों की उंगलियों में दर्द होना इसके बढ़ने के संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही अन्य संकेतों के बारे में।

SOURCE- NEWS 24

High Uric Acid Symptoms: बढ़ा हुआ यूरिक एसिड शरीर में कई प्रकार की समस्याएं पैदा कर सकता है। खासकर हाथों और पैरों में दर्द, सूजन और जकड़न जैसे लक्षणों का दिखना, गंभीर बीमारी की ओर इशारा करते हैं। दरअसल, जब हमारे शरीर में प्यूरीन नामक तत्व का मेटाबॉलिज्म सही तरीके से नहीं हो पाता, तो उससे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। यह लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारी है जो खराब खानपान, ज्यादा शराब पीने और नॉनवेज के अधिक सेवन से होती है। डॉक्टर सौरभ सेठी बताते हैं कि यदि किसी को जोड़ों में दर्द या उंगलियों में सूजन हो रही है तो सतर्क हो जाए। यह हाई यूरिक का एक लक्षण हो सकता है।

विज्ञापन

क्या होता है यूरिक एसिड?

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के गैस्ट्रो और लिवर एक्सपर्ट डॉक्टर सौरभ सेठी बताते हैं कि यूरिक एसिड धीरे-धीरे जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। यह स्थिति गाउट नामक बीमारी का रूप ले लेती है, जिसमें मरीजों को हाथों-पैरों और जोड़ों में तेज दर्द और सूजन की समस्या होती है। कई बार मरीज को सुबह उठते ही पैरों में अकड़न या चलने में कठिनाई होती है, जो एक और सामान्य संकेत है बढ़े हुए यूरिक एसिड का। अगर समय रहते यूरिक एसिड को सामान्य नहीं किया गया तो उससे किडनी की बीमारी भी हो सकती है।

विज्ञापन

ये हैं हाई यूरिक एसिड के संकेत

अचानक तेज दर्द- नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन की स्टडी के मुताबिक, रात या सुबह के समय जब हमारे शरीर का तापमान सामान्य होता है। उस वक्त शरीर में सूजन होती है। ये दर्द आमतौर पर तेज और गंभीर दोनों हो सकती है। इसके साथ-साथ कई बार दिल की धड़कनों का तेज होना भी इसमें शामिल होता है।

विज्ञापन

सूजन और लालपन- कई बार हमें शरीर के जॉइंट्स में सूजन महसूस होती है, जो हाई यूरिक एसिड में होने वाली समस्या होती है। कई बार मरीज को इस बीमारी में अपनी उंगलियों को मोड़ने में भी दर्द होता है। जोड़ों की स्किन को छूने पर गर्माहट महसूस होना भी इसका एक लक्षण होता है।

कठोरता- अगर आपको जोड़ों में दर्द के साथ सूजन हो रही है तो आपको अक्सर महसूस होगा कि उसके आस-पास की स्किन सख्त और कठोर हो गई है। ऐसे में वहां आपको छूने पर भी दर्द महसूस होता है। कई बार लोगों को लिखाई और कंप्यूटर में टाइपिंग करने में भी दिक्कत होती है।

विज्ञापन

कैसे करें हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल?

  • यूरिक एसिड हाई होने पर हमें सबसे पहले अपनी डाइट को बदलना चाहिए। अपनी डाइट में फल, सब्जियों और लो प्यूरिन युक्त फूड्स को शामिल करें।
  • अगर बहुत ज्यादा हाई यूरिक की समस्या हो रही है तो इसे कम करने के लिए डॉक्टर से दवा लें।
  • पानी का सेवन बढ़ाएं। अपनी बॉडी को एक्टिव रखें ताकि वजन न बढें।

ये भी पढ़ें- हेपेटाइटिस की बीमारी में कौन सा अंग होता है डैमेज, क्या है लक्षण, ऐसे करें बचाव

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ