---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

सुबह उल्टी जैसा महसूस होना खतरनाक क्यों? 3 बीमारियों के हो सकते हैं शुरुआती संकेत

Morning Nausea: सुबह नींद खुलते ही उल्टी जैसा महसूस करना सामान्य नहीं है। यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसलिए इसे मामूली समझने की गलती बिल्कुल न करें।

---विज्ञापन---

Morning Nausea: कई लोगों को सुबह उठने के बाद खाली पेट उल्टी जैसा महसूस होता है। इनमें से कुछ लोगों को उल्टी होती है तो कुछ को सिर्फ महसूस होती है। अगर ऐसा कभी-कभी हो रहा है तो यह सामान्य है। लेकिन हमेशा ऐसा होना ठीक नहीं है। यह एक प्रकार से आपके लिए सिग्नल है कि आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आमतौर पर यह खाना डाइजेस्ट न होने के कारण या कुछ उल्टा-सीधा खाना खाने के बाद महसूस होता है। अगर रोजाना ऐसा हो रहा है तो सावधान हो जाइए, ये इन बीमारियों का संकेत है।

सुबह के समय ऐसा क्यों होता है?

इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे:

1. लो ब्लड शुगर

---विज्ञापन---

अगर ज्यादा देर तक आप भूखे रहते हैं तो शरीर में ब्लड शुगर का लेवल गिर जाता है। ब्लड शुगर लेवल कम होने से चक्कर और उल्टी आती है। इसे हाइपोग्लाइसीमिया भी कहा जाता है। इससे बचने के लिए आपको सुबह उठकर थोड़ी कसरत और फिर कुछ नाश्ता जरूर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Improve Eyesight: इन 7 चीजों से बाज की तरह तेज हो सकती हैं आपकी आंखें!

---विज्ञापन---

2. माइग्रेन

अगर आप सिरदर्द की समस्या से परेशान रहते हैं या फिर माइग्रेन के मरीज हैं और उसकी दवाएं लेते हैं तो भी आपको सुबह के वक्त उल्टी महसूस हो सकती है या आ सकती है। जो लोग तनाव और एंग्जाइटी की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें भी सुबह उल्टी महसूस हो सकती है। इनमें सिरदर्द ही सुबह की उल्टी का मुख्य कारण है।

---विज्ञापन---

3. गैस्ट्राइटिस

---विज्ञापन---

अगर आपके पेट में सूजन या गैस बनती है, तो भी सुबह उठने के बाद उल्टी हो सकती है। सुबह खाली पेट रहने से ये समस्याएं बढ़ती हैं इसलिए उल्टी आ सकती है। इसमें अगर आपको सुबह के समय उल्टी के साथ चक्कर भी आ रहे हैं, तो आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत है। साथ में रात को गैस बनाने वाले फूड आइटम्स के सेवन से बचना चाहिए।

इसके अलावा, डिहाइड्रेशन, नींद न पूरी होने से या हैवी खाना खाने से भी ऐसा हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Weight Loss Tips: 30 दिनों में मोमबत्ती की तरह पिघलेगी चर्बी!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 29, 2024 11:12 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola