High Blood Pressure Warning Signs In Morning: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) एक आम लेकिन बेहद गंभीर समस्या बन चुकी है. कई लोग इसे हल्के में लेते हैं, जबकि सच यह है कि अनियंत्रित ब्लड प्रेशर दिल की बीमारी (High BP Effect on Heart Health), स्ट्रोक(Stroke) और यहां तक कि मौत तक का कारण बन सकता है. इसलिए इसे नजरअंदाज करना या हल्के में लेना खतरनाक होता है. ऐसे अक्सर लोग मानते हैं कि जब तक तेज दर्द या बड़ी परेशानी न हो, तब तक चिंता की जरूरत नहीं होती. लेकिन शरीर सुबह के समय कुछ ऐसे संकेत देता है, जिन्हें समझना बेहद जरूरी है. सही समय पर पहचान और जांच करवा लेने से बड़े खतरे को टाला जा सकता है. आइए जानते हैं कौन से हैं वह संकेत
यह भी पढ़ें: हाथ-पैरों में दिख रहे ये बदलाव हो सकते हैं इस खतरनाक कैंसर का संकेत, गलती से भी न करें नजरअंदाज
सुबह उठते ही दिखे ये लक्षण तो समझ जाइए बढ़ा हुआ है बीपी
सुबह के कुछ छोटे संकेत जो, हाई ब्लड प्रेशर की ओर इशारा करते हैं, इसके बारे में आप जानकर हैरान हो जाएंगे. हैरान इसलिए हो जाएंगे, क्योंकि यह अक्सर लोगों को महसूस होता है, लेकिन वह उसे जानकारी न होने के कारण इग्नोर कर देते हैं. इसमें;
- सिर दर्द– सुबह उठते ही सिर में भारीपन या तेज दर्द महसूस होना बढ़े हुए ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है. अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से तुरंत सलाह लें.
- चक्कर आना– अचानक सिर घूमना या संतुलन बिगड़ना हाई बीपी की तरफ इशारा कर सकता है. खासकर सुबह के समय ऐसा महसूस हो तो जांच कराना जरूरी है.
- थकान और सुस्ती- बिना ज्यादा काम किए भी शरीर में कमजोरी, आलस या ऊर्जा की कमी महसूस होना हाई बीपी से जुड़ा लक्षण हो सकता है. समय रहते सही उपचार बहुत जरूरी है.
- सांस लेने में तकलीफ- हल्का काम करने पर भी सांस फूलना या सीने में जकड़न महसूस होना ब्लड प्रेशर बढ़ने का संकेत हो सकता है.
- धुंधला दिखाई देना- आंखों के सामने धुंध छाना या चीजें साफ न दिखना भी हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है. ऐसी स्थिति में तुरंत चेकअप कराना बेहतर है. अगर आप पहले से ही बीपी के मरीज है और डॉक्टर ने दवा दी है, तो सलाह के अनुसार दवा खाने का पालन करें.
समय पर पहचान बचा सकता है जिंदगी
हाई ब्लड प्रेशर एक ‘साइलेंट’ किलर की तरह होता है, जो बिना ज्यादा शोर किए शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए सुबह दिखने वाले छोटे-छोटे लक्षणों को समझना और समय पर चेकअप करवाना बेहद जरूरी है. स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और संतुलित आहार लेकर इस समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है.
कैसे रखें ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में
हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए खानपान में सुधार बेहद जरूरी है. इसमें;
- हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सेब और केला जैसे फलों का सेवन फायदेमंद माने जाते हैं.
- पालक और चुकंदर में मौजूद पोषक तत्व भी ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं.
- दही का सेवन भी लाभकारी माना जाता है.
- इसके साथ ही नमक की मात्रा कम करना सबसे जरूरी कदम है, क्योंकि ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ा सकता है.
यह भी पढ़ें: क्या बैठे-बैठे आपकी अचानक बढ़ जाती है धड़कनें? इन गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
13 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
16 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
18 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
18 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
19 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
21 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines