आज की तेज रफ्तार जिंदगी, बढ़ता तनाव, अनियमित खानपान और नींद की कमी हमारे दिल की सेहत पर सीधा असर डाल रही है. इन्हीं कारणों के चलते आज बड़ी संख्या में लोग दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं, जिस कारण हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है. हार्ट अटैक (Heart Attack) जो पहले सिर्फ बुजुर्गों में पाई जाती थी, अब हालात ये हैं कि कम उम्र में लोगों को अपनी चपेट में रही है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों (Signs Before Heart Attack) के बारे में बताएंगे, जो अगर आपको सुबह उठते वक्त दिखाई दें, तो समझ जाएं कि आपको भी हार्ट अटैक का खतरा है. इसकी क्या वजह है और क्या संकेत हैं, आइए जानते हैं इस स्टोरी में.
यह भी पढ़ें: गंदे यूरिक एसिड को शरीर से निचोड़कर बाहर कर देगी यह चटनी, इस तरह घर पर करें तैयार
यह समस्या बनती है हार्ट अटैक का कारण
सामान्य जानकारी के अनुसार, हार्ट अटैक का मुख्य कारण ब्लड प्रेशर होता है. दुनियाभर में बल्ड प्रेशर (Blood Pressure) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जो एक साइलेंट किलर की तरह हमारी शरीर में काम करती है. विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर इसे कंट्रोल में नहीं रखा गया, तो यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं. इसी समस्या के दुनियाभर में हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बता दें कि बीपी (BP Problem) शरीर में पूरा दिन ऊपर नीचे होता रहता है, लेकिन सुबह के वक्त इसका बढ़ना मॉर्निंग हाइपरटेंशन (Morning Hypertension) कहलाता है.
क्या है मॉर्निंग हाइपरटेंशन? What is Morning Hypertension
मॉर्निंग हाइपरटेंशन वह स्थिति है जब सुबह उठते समय ब्लड प्रेशर सामान्य सीमा से ऊपर होता है. शरीर में प्राकृतिक रूप से सुबह के समय कुछ हार्मोन सक्रिय होते हैं, जिससे बीपी थोड़ा बढ़ सकता है. लेकिन अगर यह वृद्धि लगातार और ज्यादा हो, तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकती है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे अधिक दवाओं का सेवन, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol), दिल की बीमारी (Heart Disease), डायबिटीज (Diabetes), थायरॉइड (Thyroid) की समस्या या किडनी से जुड़ी परेशानी. कभी-कभी नींद पूरी न होना (insomnia) और मानसिक तनाव भी सुबह के बीपी को प्रभावित करते हैं. हालांकि, मॉर्निंग हाइपरटेंशन के कराण शरीर पर कई लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जिसका नतीजा यह होता है कि हार्ट अटैक का खतरा बहुत बढ़ जाता है.
मॉर्निंग हाई बीपी के लक्षण जिन्हें न करें नजरअंदाज
अगर सुबह उठते ही कुछ असामान्य संकेत दिखें, तो सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि आपकी लापरवाही आपको मौत के मुंह में भी धकेल सकती है. इन संकेतों में;
- नाक से खून आना: हाई बीपी के कारण नाक की छोटी रक्त नलिकाएं फट सकती हैं, जिससे खून बहने लगता है, इसे कभी इग्नोर न करें.
- सुबह का तेज सिरदर्द: उठते ही सिर भारी या दर्द महसूस होना रक्त वाहिकाओं पर दबाव बढ़ने का संकेत हो सकता है, अगर आपको यह समस्या रहती है, तो वक्त रहते जांच करवाना और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक, दवाइयों का सेवन जरूरी है.
- चक्कर या आंखों के आगे अंधेरा छाना: बीपी के अचानक बढ़ने या घटने से चक्कर आ सकते हैं, इसे भी कभी इग्नोर न करें.
- अत्यधिक सुस्ती: पूरी नींद के बावजूद सुबह थकान या कमजोरी महसूस होना भी हाई बीपी का संकेत हो सकता है.
इन लक्षणों को हल्के में न लें और जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श जरूर करें, ताकि वक्त रहते आपकी सेहत को बचाया जा सकें.
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के आसान उपाय
- अब सवाल उठता है कि आप कैसे अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.
- मॉर्निंग हाइपरटेंशन से बचने के लिए जीवनशैली में सुधार जरूरी है.
- रोज सुबह हल्की वॉक और नियमित व्यायाम करें.
- खाने में नमक की मात्रा कम रखें.
- संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाएं.
- धूम्रपान, शराब और दूसरी नशीले पदार्थों से दूरी बनाएं.
- तनाव कम करने के लिए योग या ध्यान का सहारा लें.
- साथ ही वक्त-वक्त पर हेल्थ चेकअप कराते रहें.
यह भी पढ़ें: आंखों का सूजना किस बीमारी का लक्षण है? यहां जानिए किन दिक्कतों में फूली दिखती हैं आंखें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
13 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
15 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
16 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
18 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines