Health Tips: सिर्फ 2 रुपये में तैयार करें ये डिटॉक्स ड्रिंक, फैट के साथ दूर होगी कई समस्याएं

Health Tips: स्वस्थ रहने के लिए और फिट रहने के लिए हमें अपनी ईटिंग हैबिट्स को अच्छा रखना होता है। डिटॉक्स वॉटर के बारे में तो आप जानते होंगे। ये कई प्रकार के होते हैं लेकिन आज जो डिटॉक्स ड्रिंक के बारे में हम बता रहे हैं, उसे आप सिर्फ कुछ चीजों की मदद से घर पर आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे।

Source-freepik

Detox Water For  Weight Loss: वेट लॉस करना आसान नहीं होता है, खासकर तब जब हेल्दी ड्रिंक्स और डाइट इतने महंगे हों। अगर हम आपसे कहें कि आप महज 2 रुपये में बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं और बढ़े हुए फैट को कम कर सकते हैं, तो क्या आप मानेंगे? जी हां, यह एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो ना सिर्फ सस्ता है, बल्कि असरदार भी है। आपको रोजाना सुबह के समय खाली पेट इस ड्रिंक को पीना होता है, जिससे वेट लॉस, इनडाइजेशन से लेकर कॉन्स्टिपेशन की समस्या दूर होती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

विज्ञापन

एक्सपर्ट ने दिया जबरदस्त नुस्खा

डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं कि इस ड्रिंक को डेली सुबह खाली पेट पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और वजन भी कम किया जा सकता है। उससे भी ज्यादा खास बात यह है कि इसे बनाना आसान और सस्ता है। इसके लिए हमें किचन में मौजूद 2-3 मसाले और एक हरा पत्ता चाहिए।

विज्ञापन

क्यों फायदेमंद है ड्रिंक?

इसके लिए आपको सौंफ, अजवाइन, जीरा और पुदीने के पत्ते लेने होंगे। ये सभी चीजें हमारी रसोई में हमेशा मौजूद होती हैं, इसलिए इसे बनाना किफायती होगा। सौंफ से ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है और गैस भी रिलीज होती है। जीरे की मदद से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है, जिससे पाचन क्रिया सही रहती है और इंसुलिन का स्तर भी सही रहता है। अजवाइन की मदद से गैस और एसिडिटी की समस्या कम होती है और ये डाइजेस्टिव इंजाइम्स को भी एक्टिव करती है। पुदीना एक नेचुरल कूलिंग इंग्रीडिएंट है, जो बॉडी के तापमान को बैलेंस करता है। पुदीना स्किन में हो रहे एक्ने और पिंपल्स की समस्या को भी कम करता है।

विज्ञापन

कैसे बनेगा डिटॉक्स ड्रिंक?

इसे बनाना काफी आसान है। आपको इन सभी चीजों को रातभर 1 लीटर पानी में मिलाकर भिगोना है। सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं और लगातार कुछ दिनों तक इसे पिएं, ताकि शरीर पर असर दिख सके। कोशिश करें कि डिटॉक्स वॉटर बनाने के लिए आप कांच की बोतल या जग का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ