हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सुबह उठते ही सिरदर्द होना क्या खतरनाक है? क्या यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं!

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि जब वह सोकर उठते हैं, तो उनके सिर में बहुत तेज दर्द होने लगता है. इस कारण चिड़चिड़ापन, दिन की खराब शुरुआत आदि कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. लेकिन इस समस्या को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए हम आपको इस स्टोरी में इस समस्या के पीछे के कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताएंगे, जो गंभीर बीमारी की ओर इशारा करती है.

विज्ञापन
सुबह सिरदर्द क्यों होने लगता है?

कई लोग सुबह उठते ही खुद को तरोताजा महसूस करने की उम्मीद करते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए दिन की शुरुआत सिरदर्द के साथ होती है. यह समस्या देखने में सामान्य लग सकती है, मगर बार-बार ऐसा होने पर यह शरीर के अंदर छिपी किसी परेशानी का संकेत भी हो सकती है. कई रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग हर 13 में से 1 व्यक्ति को सुबह उठते ही सिरदर्द की शिकायत होती है और यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है. नींद से जुड़े कुछ दिक्कत, जीवनशैली की आदतें या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं इस तरह के सिरदर्द का कारण बन सकती हैं. इसलिए इसे मामूली समझकर नजरअंदाज करना आपको बड़े खतरे में धकेल सकता है.

यह भी पढ़ें: Breakfast Ideas: नाश्ते में बनाएं हेल्दी मिक्स वेजिटेबल चीला, स्वाद भी शानदार और सेहत के लिए भी फायदेमंद

सुबह उठते साथ सिरदर्द होने का सबसे आम कारण

सामान्य जानकारी के अनुसार जब हम नींद से जागने की अवस्था में आते हैं तो हमारे दिमाग के कुछ हिस्से धीरे-धीरे सक्रिय होने लगते हैं. इस समय शरीर स्पर्श, आवाज और शारीरिक बदलावों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाता है, जिससे दर्द महसूस होने की संभावना बढ़ जाती है. बता दें कि हमारे दिमाग में एक महत्वपूर्ण हिस्सा हाइपोथैलेमस है, जो नींद के चक्र (Sleep Cycle) और दर्द को नियंत्रित (Pain Control) करने में अहम भूमिका निभाता है. अगर नींद के दौरान इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो दर्द सहन करने की क्षमता कम हो सकती है. यही कारण है कि कई बार रात में दर्द महसूस नहीं होता, लेकिन सुबह उठते ही सिरदर्द शुरू हो जाता है.

विज्ञापन

यह समस्याएं भी हो सकती हैं वजह

सुबह होने वाला लगातार सिरदर्द अक्सर माइग्रेन या तनाव से जुड़े सिरदर्द की श्रेणी में आता है. माइग्रेन (Migraine) में सिर के किसी एक हिस्से में चुभन जैसा तेज दर्द, रोशनी से परेशानी और मतली जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं. वहीं तनाव (Stress) वाला सिरदर्द पूरे सिर के चारों ओर दबाव जैसा महसूस होता है, इसके अलावा खराब नींद, नींद की कमी (insomnia), ज्यादा सोना या कम सोना से भी यह समस्या बढ़ सकती है. अगर किसी व्यक्ति को ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) नामक बीमारी, जिसमें नींद के दौरान सांस रुक-रुक कर चलती है, तो उनको भी सुबह सिरदर्द हो सकता है. इतना ही नहीं, शराब का ज्यादा सेवन, शरीर में पानी की कमी और दर्द कम करने वाली दवाओं का बार-बार इस्तेमाल भी इस समस्या को बढ़ा सकता है.

विज्ञापन

अपनाएं ये उपाय

  • अगर आपको रोजाना या बार-बार सुबह सिरदर्द होता है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
  • रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने की आदत बनाएं.
  • नियमित व्यायाम करें लेकिन सोने से ठीक पहले भारी एक्सरसाइज न करें.
  • कैफीन और शराब का सेवन सीमित रखें.
  • सोने का कमरा शांत, ठंडा और अंधेरा रखें.
  • अपने सिरदर्द और नींद की आदतों का रिकॉर्ड रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: गलत तकिये पर सोने से कौन सी बीमारी होती है? डॉक्टर ने बताया कैसे चुनें सही तकिया

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola