Cancer Symptoms In Morning: अक्सर हम सुबह उठते ही अपने दिन की शुरुआत जल्दी-जल्दी में करते हैं और शरीर में हो रहे छोटे बदलावों पर ध्यान नहीं देते. लेकिन कई बार यही छोटी-छोटी चीजें बड़ी बीमारियों की ओर इशारा करती है. आजकल दुनियाभर में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इसकी सबसे बड़ी समस्या यही है कि शुरुआती चरण में इसके लक्षण बहुत स्पष्ट नहीं होते, जिस कारण लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं और जब इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं, तबतक बहुत देर हो चुकी होती है. अगर हम रोजमर्रा की आदतों और सुबह उठते समय महसूस होने वाले संकेतों को ध्यान से देखें, तो कुछ गंभीर बीमारियों का अंदाजा समय रहते लगाया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेत जो सुबह बताते हैं कि कैंसर का खतरा बढ़ रहा है.
यह भी पढ़ें: सुबह दिखने वाले ये छोटे संकेत हो सकते हैं लिवर डैमेज का इशारा, अक्सर लोग समझते हैं मामूली
कैंसर क्या है और इसके लक्षण क्यों पहचानना जरूरी है What is Cancer and its Early Symptoms
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की असामान्य कोशिकाएं तेजी से बढ़ने लगती हैं और धीरे-धीरे आसपास के अंगों को प्रभावित करने लगती हैं. सामान्य जानकारी के अनुसार आज लगभग 200 से ज्यादा प्रकार के कैंसर पाए जाते हैं, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों को प्रभावित कर सकते हैं. इस बीमारी की खतरनाक बात यह है कि कई बार इसके लक्षण बहुत देर से दिखाई देते हैं, जिस कारण मरीज को मालूम ही नहीं होता है कि वह कैंसर का शिकार हो चुका है. हालांकि, अगर शुरुआती स्टेज में इसकी पहचान हो जाए तो इलाज आसान और सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है. हेल्थ रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ सामान्य संकेत ऐसे भी होते हैं जो सुबह उठते समय महसूस हो सकते हैं, इन संकेतों को समझना और समय पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है, ताकि मरीज की जान बचाई जा सके.
सुबह दिखने वाला एक आम लेकिन बहुत महत्वपूर्ण संकेत Cancer Ke Shuruaati Lakshan
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति लगातार सुबह उठते समय अपने कपड़ों, चादर या तकिए को पसीने से भीगा हुआ पाता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार यह गर्म मौसम, कमरे के तापमान या हार्मोनल बदलाव के कारण भी हो सकता है, लेकिन अगर यह समस्या लगातार कई दिनों तक बनी रहती है तो यह शरीर के अंदर चल रही किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है. कुछ मामलों में रात का ज्यादा पसीना शरीर में संक्रमण या कुछ प्रकार के कैंसर से भी जुड़ा हो सकता है. इसलिए अगर ऐसा बार-बार हो रहा हो तो डॉक्टर से जांच करवाना बहुत जरूरी है.
सुबह दिखने वाले इन संकेतों का न करें नजरअंदाज
अगर नीचे दिए गए लक्षण लगातार महसूस हों तो उन्हें हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.
- सुबह उठते ही ज्यादा पसीना आना और चादर-कपड़े भीग जाना.
- पूरी रात अच्छी नींद के बाद भी लगातार थकान महसूस होना.
- शरीर में ऊर्जा की कमी और काम करने की इच्छा कम होना.
- मांसपेशियों में दर्द या कमजोरी महसूस होना.
- थोड़ी सी मेहनत या सीढ़ियां चढ़ने पर जल्दी सांस फूलना.
- सुबह उठने में कठिनाई और दिनभर सुस्ती महसूस होना.
- मनपसंद कामों में रुचि कम होना या मानसिक उदासी आदि कैंसर की ओर इशारा करते हैं.
यह भी पढ़ें: रात में कितनी रोटी खाना सेहत के लिए अच्छा है? पुरुष और महिलाओं के लिए जानिए सही मात्रा क्या
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
12 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
14 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
15 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
17 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines