नई दिल्ली: लोग हेल्दी खाने की ओर भाग रहे हैं। हर कोई अब स्वास्थ्य को लेकर सतर्क हो गया है। मोरिंगा के पत्ते सबसे ज़्यादा पोषण से भरपूर माने जाते हैं। मोरिंगा यानी सहजन के पेड़ को जादुई भी माना जाता है। इसका इस्तेमाल सदियों से आयुर्वेद में हो रहा है। कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में ये मददगार है। सहजन पाउडर का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है। सहजन पाउडर में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन, प्रोटीन और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। हार्ट, लंग्स और किडनी के लिए सहजन पाउडर का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसे आयुर्वेद में इसे औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
अभी पढ़ें – रात में सोने से पहले करें सिर्फ ये 4 काम, ‘शीशे’ की तरह चमकेगा आपका चेहरा
कैसे बनाएं पाउडर
आप पहले मोरिंगा की ताज़ा पत्तियां लें। इसे अच्छे से धो कर सूखे कपड़े में फैला कर रख दें और छांव में रखतक सुखा लें। ध्यान रहे कि सीधे धूप में न रखें। आप चाहे तो इसके ऊपर एक और सूखा कपड़ा रख सकती हैं ताकि यह जल्दी सूख जाएं। इनको 4-5 दिन तक सूखने दें। जब ये पत्तियां पूरी तरह से सूख जाएं, तो इनको मिक्सी में डालकर पाउडर बना लें।
मोरिंगा पाउडर के फायदे
-मोरिंगा के पाउडर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसका सेवन प्रोटीन की कमी दूर होता है। शाकाहारी लोग प्रोटीन सप्लीमेंट के रूप में सहजन पाउडर का सेवन करते हैं, इसमें मौजूद जरूरी अमीनो एसिड शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
-डायबिटीज के लक्षणों को करता है कम- मोरिंगा लिपिड और ग्लूकोज के लेवल को कम करने, ऑक्सीडेटिव तनाव को नियंत्रित करने और ब्लड शुगर को कम करने में मददगार है।
अभी पढ़ें – तेज गर्मी कर रही है परेशान? तो झटपट बनाकर पीएं ठंडी-ठंडी थाई आइस्ड टी, जानें रेसिपी
-शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए सहजन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मोरिंगा धमनियों में प्लाक के गठन को रोक सकता है और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर सकता है।
-मोरिंगा के पाउडर न्यूरॉन डिजेनेरेशन को कम करते हैं और ब्रेन के काम में सुधार करते हैं। रिपोर्ट्स कि माने तो मोरिंगा के पत्ते अल्जाइमर रोग के लक्षणों से बचाव करते हैं।
-मोरिंगा का पाउडर के सेवन से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बेहतर होती है। इसके सेवन से शरीर को सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार जैसी समस्याओं से बचा सकते हैं।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
3 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
20 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
23 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 day agoरोजाना एक्टिव रहने की डालें आदत, 8 तरह के कैंसर का जोखिम हो सकता है कम
1 day agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines