अखबार में रखा खाना खाने से हो सकता है कैंसर, डॉक्टर से जानें शरीर के लिए कैसे बनता है जहर?

Cancer Causes: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। इसके होने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें से एक अखबार भी है। डॉक्टर बिमल बताते हैं कि भारत में सड़क किनारे मिलने वाले समोसा-जलेबी को लोग अखबारों में लपेटकर बेचते हैं, जो की हमारे शरीर में कैंसर सैल्स की फॉर्मेशन करता है। आइए जानते हैं इस बारे में।

SOURCE- NEWS 24

Cancer Causes: हममें से कई लोग सड़क किनारे मिलने वाले खाने को या घर पर बना खाने को भी कभी-कभी अखबार में लपेटकर रख लेते हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि यह आदत हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी खतरनाक है? हाल ही में एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि अखबार में रखा खाना शरीर में जहर की तरह काम कर सकता है और इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। आइए जानते हैं डॉक्टर से कि अखबार में खाना रखने से शरीर को क्या नुकसान होते हैं और इससे कैंसर के अलावा कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर बिमल छाजेड़ बताते हैं कि अखबार जो हानिकारक इंक से बना होता है, यदि हमारे शरीरी में जाता है तो यह सैल्स, डीएनए और खून तक को खराब कर देता है। खासतौर पर इसका साइड-इफेक्ट सबसे ज्यादा तब होता है जब हम पेपर पर कोई गर्म खाना डालते हैं और फिर उसे खाते हैं। गर्म तेल में तला हुआ खाना अखबार में जाते ही उसके केमिकल्स के साथ मिल जाता है और फिर एक्टिव होकर तेजी से शरीर को नुकसान पहुंचाता है।

विज्ञापन

FSSAI ने भी दी चेतावनी

FSSAI भारत की एक रेगुलेटरी बॉडी है। उनकी रिसर्च में भी अखबार में रखें खाने का सेवन करने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए एक ऑफिशियल एडवाइजरी भी लागू की गई थी। दरअसल, अखबार में लगने वाले प्रिंटिंग इंक में लेड, केडमियम, मिनरल ऑयल और एरोमेटिक हाइड्रोकार नामक तत्व होते हैं, जिन्हें बायोकेमिकल्स कहा जाता है। गर्म तेल और इसका आपस में संबंध होता है तो नए बैक्टीरिया पैदा होते हैं। इनसे कैंसर होता है।

विज्ञापन

कैंसर के अलावा भी कई बीमारियां

अखबार वाले खाने से कैंसर तो होता ही है लेकिन इसके अलावा भी कई बीमारियां जैसे कि किडनी और लिवर डैमेज, लंग इंफेक्शन हो सकते हैं। ऐसे खाने से पेट का कैंसर होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। इससे ल्यूकेमिया भी हो सकता है। अखबार में कई प्रकार के फंगल बैक्टीरिया और धूल-मिट्टी भी साथ आती है, जो सांस की बीमारियों, अस्थमा और हार्ट अटैक की संभावना को बढ़ाते हैं।

कैसे बचें इस समस्या से?

एक्सपर्ट बताते हैं कि इसका एकमात्र उपाय यही है कि इस आदत को बदलें। ऐसी जगहों से खाना न लें, जो न्यूजपेपर में खाना पैक करके आपको दें। गर्म खाने को बिल्कुल भी अखबार में पैक न करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ