Ear Infections During Monsoon: बारिश का मौसम कई लोगों को पसंद होता है, क्योंकि बारिश में भीगना हर किसी को बहुत पसंद होता है। बारिश बहुत लोगों को पसंद नहीं होती है और मजबूरन ऑफिस या मार्केट जाते समय बारिश में भीग ही जाते हैं। लेकिन ये बारिश जितना मन को खुशी देती है, उतनी साथ में बीमारियां भी देती है। ऐसे में बहुत ख्याल रखना पड़ता है, क्योंकि थोड़ी सी गलती आपको बीमार बना सकती है। इसमें कान से जुड़ी समस्या हो सकती है और अगर नजरअंदाज करते हैं तो आप बहरे भी हो सकते हैं।
संक्रमण से न सुन पाने का खतरा
वायरल बुखार से होने वाला संक्रमण कई प्रकार के जोखिम पैदा कर सकता है। यह किसी भी अंग को नुकसान पहुंचा सकता है। सेंसेरिन्यूरल हियरिंग लॉस का खतरा हो सकता है, जिसकी इन दिनों काफी चर्चा है। इसमें सुनना बंद हो सकता है। यह वह कंडीशन है जिसमें कान में मौजूद सेल्स डैमेज हो जाती हैं और व्यक्ति बहरेपन का शिकार हो जाता है। अगर इसके लक्षणों की बात करें तो इसमें बहुत तेज आवाज भी नहीं सुनाई देती है या फिर बहुत हल्की सुनाई देती है। कान के बाहरी हिस्से को ईयरड्रम से जोड़ने वाली ट्यूब में अगर संक्रमण हो जाता है, तो ये घातक बन सकता है। क्योंकि समय से इलाज न मिलने से आप बहरे तक हो सकते हैं।
क्या हैं इसके लक्षण
- कान के अंदर ज्यादा खुजली होना
- कान में दर्द होना
- कान बंद हो जाना
क्या है उपचार
इंफेक्शन होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखा कर एंटीबायोटिक लें। क्योंकि इसमें डॉक्टर एंटीबायोटिक का पूरा कोर्स करवाते हैं।
फ्लू में उपयोगी हैं ये 5 बातें
- इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बनाए रखने के लिए रेगुलर रूप से लिक्विड लेते रहें।
- तय समय पर या अंतराल पर बुखार या पेन किलर दवा लें।
- इस दौरान ताजा और हल्का भोजन करना चाहिए। डाइट न्यूट्रिशन से भरपूर हो और उसमें विटामिन सी, जिंक शामिल होने चाहिए।
- सफाई का खास ध्यान रखें।
- खुद से दवाइयां न लें। एंटीबायोटिक्स भी न लें और अगर लेते हैं, तो पहले डॉक्टर से मिलकर सलाह करें।
ये भी पढ़ें- Pizza और Burger का स्वाद लेना पड़ सकता है भारी! दिमाग पर इस तरह से डालता है असर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
8 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
10 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
11 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
12 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
13 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
17 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines