हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Monsoon Health Tips: बारिश में लिवर को बचाने के लिए इन फूड्स को करें डाइट में शामिल, मिलेंगे फायदे

Monsoon Health Tips: मानसून में दूषित पानी, जंक फूड्स से लेकर प्रदूषण आदि जैसी चीजें हमारे लिवर को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं। इसलिए, आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है, ताकि आप हेल्दी रहे।

विज्ञापन

Monsoon Health Tips: लिवर हमारे शरीर का एक बेहद अहम अंग होता है, जो भोजन को पचाने, एनर्जी लेवल को बढ़ाने और हानिकारक टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है। लेकिन आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते लिवर से संबंधित रोगों की संभावनाएं बढ़ जाती है। खासतौर पर जंक फूड, शराब और प्रदूषण, लिवर की सेहत को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं, मानसून के समय लिवर की सेहत को सही रखने के लिए हमें और ज्यादा सावधानी बरतनी होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुछ आम खाद्य पदार्थ, जो अक्सर हमारे किचन में मौजूद होते हैं, हमारे लिवर को मजबूत करने और उसे बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

आकाश हेल्थकेयर के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी और थैरेपीयूटिक एंडोस्कोपी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट व डायरेक्टर डॉ. शरद मल्होत्रा बताते हैं कि कुछ ऐसे कॉमन फूड्स होते हैं, जो हमें बदलते मौसम के दौरान जरूर खाने चाहिए। ये हमारे लिवर समेत कई अंगों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

क्यों जरूरी है लिवर का ख्याल रखना

डॉ. मल्होत्रा बताते हैं, कि लीवर एक साइलेंट वर्कर होता है। यह आसानी से शिकायत नहीं करता, लेकिन जब तक इसके डैमेज होने के लक्षण सामने आते हैं, तब तक नुकसान बहुत अधिक हो जाता है। ऐसे में साफ, नेचुरल और एंटीऑक्सीडेंट-युक्त फूड्स का सेवन ही लीवर की सुरक्षा को बनाए रखता है। मानसून में खराब पानी और दूषित भोजन और बाहर का खाना भी बैक्टीरिया युक्त हो जाता है, जिसे खाने से लिवर खराब हो सकता है।

विज्ञापन

लिवर के लिए सुपरफूड्स

हल्दी

हल्दी हमारी रसोई का एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी मसाला होता है, जिसमें करक्यूमिन (Curcumin) भरपूर मात्रा में होता है। यह तत्व लिवर की सूजन को कम करने और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- क्या है कोलेरा डिजीज? ओडिशा में फैली, 11 लोगों की अब तक मौत के बाद 30 जिलों में अलर्ट

आंवला

विज्ञापन

विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह फल हमारी बॉडी से बैड टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और लिवर के फंक्शनिंग को सुधारता है। इसका रस पी सकते हैं या फिर उबालकर या कच्चा खा सकते हैं।

लहसुन

विज्ञापन

नियमित रूप से मानसून के महीने में अपने खाने में एक या दो कली लहसुन को शामिल करें। आप इसे सब्जी में भी डालकर बना सकते हैं। लहसुन से लिवर एंजाइम्स एक्टिव होते हैं, जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

विज्ञापन

हालांकि, मानसून में पत्तेदार सब्जियों को खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है लेकिन पालक, मेथी जैसे सागों को यदि अच्छे से साफ करके उन्हें 2-4 बार वॉश किया जाए और सही से पकाकर खाया जाए, तो यह लिवर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करते हैं। यह क्लोरोफिल से भरपूर होते हैं।

चुकंदर

विज्ञापन

यह सब्जी बाइल फ्लो को बढ़ाती है और लिवर के जरिए बॉडी से वेस्ट प्रोडक्ट्स को बाहर निकालने में मदद करती है। चुकंदर रोजाना खाने से शरीर को फाइबर और आयरन दोनों मिलता है और खून की भी प्यूरिफिकेशन हो जाती है।

पपीता

विज्ञापन

यह फल हमें खाना  पाचन में सहायक होता है और फैटी लिवर जैसी स्थितियों में सूजन को कम करने में भी मदद करता है।

कॉफी

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि कॉफी को यदि सीमित मात्रा में बिना ज्यादा शक्कर के पिया जाए, तो लिवर सिरोसिस और फैटी लीवर जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

नींबू पानी

इस मौसम में आप रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास नींबू पानी पी सकते हैं। यह ड्रिंक पाचन को सुधारता है और लिवर को बाइल बनाने के लिए एक्टिवेट करता है।

साबुत अनाज

आप नाश्ते में दलिया, ओट्स और ब्राउन राइस जैसे साबुत अनाजों को शामिल करें। यह लिवर में फैट के जमाव को रोकते हैं और उसकी सेहत को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है, ताकि लिवर टॉक्सिन्स को बाहर निकलने में मदद मिल सके। ध्यान रहें कि मानसून में कई बार पानी भी दूषित आ जाता है, इसलिए साफ और उबला हुआ पानी पीना सेफ रहेगा।

आपको अपनी लिवर की सेहत को बनाए रखने के लिए ज्यादा शराब, तली-भुनी चीजों और मीठी ड्रिंक्स से भी दूरी बनानी चाहिए।

 ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: बरसात के मौसम में गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का रखें एक्सट्रा ख्याल, डॉक्टर ने दिए टिप्स

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola