Monsoon Health Tips: बरसात के मौसम में गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का रखें एक्सट्रा ख्याल, डॉक्टर ने दिए टिप्स

Monsoon Health Tips: बरसात के मौसम में संक्रमण का रिस्क दोगुना हो जाता है। ऐसे में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ता है। इस सीजन में गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। चलिए जानते हैं इस पर डॉक्टर की राय

Source-freepik

Monsoon Health Tips: देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में बारिश हो चुकी है, तो वहीं कुछ राज्यों में इस हफ्ते मानसून आ सकता है। यह मौसम कई बीमारियों और संक्रमणों के रिस्क को बढ़ा सकता है। ऐसे में सभी लोगों को अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। खासकर, उन महिलाओं को जो अभी प्रेग्नेंट हैं। इस समय उन्हें अपने साथ-साथ आने वाले बच्चे की सेहत का भी ख्याल रखना होता है। आइए जानते हैं डॉक्टर से मानसून में गर्भवती महिलाएं कैसे अपनी सेहत का ख्याल रख सकती हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

श्री श्री होलिस्टिक हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के गायनोकॉलोजिस्ट विभाग की डॉक्टर कोमल मेट्टुपल्ली बताती हैं कि मानसून के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी हेल्थ पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। इस मौसम में कई तरह की बीमारियां फैलती हैं, जो मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक हो सकती हैं। इस समय इन्हें कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन

बाहर का खाना खाने से बचें

डॉक्टर बताती हैं कि इस समय प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए बाहर का खाना, खासतौर पर स्ट्रीट फूड्स से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। इन्हें बनाने के लिए साफ-सफाई और अच्छे उत्पादों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

विज्ञापन

घर को रखें साफ रखें

मानसून में बैक्टीरिया जल्दी फैलते हैं, इसलिए घर को साफ रखना चाहिए। फर्श और बाथरूम की सफाई के लिए एंटीबैक्टीरियल सोप्स या लिक्विड क्लीनर्स का इस्तेमाल करें। घर में फफूंदी या नमी न बनने दे। घर में नीम के पत्तों को धूंआ करने से घर का वातावरण साफ होगा।

बारिश में भीगने से बचें

गर्भवती महिलाओं को बारिश में नहाने से बचना चाहिए। माना कि गर्मियां है लेकिन ठंडक पहुंचाने के लिए बारिश में भीगना सही विकल्प नहीं है। इससे संक्रमण और फ्लू हो सकता है।

विज्ञापन

डाइट

घर का बना हुआ ताजा खाना खाएं। पैक्ड फूड्स को अवॉइड करें और हाइड्रेशन मेंटेन करने के लिए पानी तथा जूस पीते रहें। अपनी डाइट में न्यूट्रिशनल फूड्स को शामिल करें।

घर में मच्छरों को न आने दें

मानसून में मच्छरों का आतंक भी बढ़ जाता है। इनके काटने से मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में इनसे बचाव करना बहुत जरूरी है। सुबह-शाम घर की खिड़की दरवाजों को बंद रखें।

विज्ञापन

हाथों की सफाई

संक्रमण या किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचने के लिए बार-बार अपने हाथ धोएं और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

बारिश में यात्रा करने से बचें

इस समय जोखिम भरे क्षेत्रों में यात्रा करने से बचे। इससे बाढ़ और जलभराव वाले इलाकों में फंसने की संभावनाएं बढ़ सकती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ