---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Monsoon Health Tips: बरसात में नॉनवेज खाने से क्यों करना चाहिए परहेज? ये हो सकते हैं कारण

Monsoon Health Tips: सावन के महीने में लोगों को नॉनवेज खाने से मना किया जाता है। मगर क्यों क्या इसका संबंध सिर्फ धार्मिक है? आइए जानते हैं सही कारण

---विज्ञापन---

Monsoon Health Tips: सावन के महीने में लोगों को शाकाहारी भोजन खाने की सलाह दी जाती है। मगर अधिकतर लोग इसे धार्मिक महीने से जोड़ देते हैं। दरअसल, यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है इसलिए हिंदू धर्म के लोग इस महीने शाकाहारी भोजन खाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं इस मौसम में मांस खाने से भी मना करने के पीछे स्वास्थ्य कारण भी है? जी हां, चिकन हो या मटन, इन्हें खाने से क्या होता है? क्यों इसे खाने से सेहत बिगड़ सकती है? आइए जानते हैं इसका कारण।

क्यों नहीं खाते मांस?

मांसाहारी भोजन को इस महीने पचाने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए नहीं खाना चाहिए। कौन सा मांस खाने से होती है दिक्कतें?

---विज्ञापन---

बकरे का मांस- आयुर्वेद के मुताबिक, बकरे का मांस या मटन खाने से अग्नि, वात और कफ की समस्या बढ़ जाती है क्योंकि यह मांस भारी और चिकनाई युक्त होता है। इसे पचाने में दिक्कत होती है। अगर कोई बरसात के महीने में बकरे का मांस खाता है, तो उसे अपच, भारीपन, जोड़ों में दर्द और सूजन के साथ नींद में बेचैनी होने की समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Morning Walk Benefits: रोजाना सुबह सिर्फ 15 मिनट की वॉक आपको बनाएगी हेल्दी, एक नहीं मिलेंगे कई फायदे

---विज्ञापन---

मुर्गे का मांस- चिकन खाने से इस मौसम में अपच, कब्ज, गैस और दस्त की समस्या हो सकती है। इसका मांस बहुत ज्यादा चिकना होता है जिस वजह से स्किन प्रॉब्लम भी हो सकती है।

रेड मीट- बीफ या रेड मीट जैसे भारी मांस खाने से शरीर में भारीपन होता है। इससे पचने में समस्या होती है। इनमें भी फैट कंटेंट बहुत होता है जिस वजह से अपच, उल्टी से लेकर फोड़े-फूंसी की समस्या हो सकती है।

---विज्ञापन---

मछली- इस मौसम में मछलियों में अंडे होते हैं जिस वजह से इन्हें नहीं खाना चाहिए। ऐसी मछलियां खाने से शरीर में खुजली और लालिमा की समस्या हो सकती है। इससे शरीर का कफ भी बढ़ जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

---विज्ञापन---

मानसून में पाचन क्यों कमजोर हो जाता है?

यह मौसम बैक्टीरिया और वायरल इंफेक्शन्स का होता है। धूप की कमी, बहुत ज्यादा नमी और साफ-सफाई न होने की वजह से डाइजेशन बिगड़ने की समस्या होती है। इस समय पानी भी साफ नहीं मिलता है। दूषित पानी पीने से भी समस्या बढ़ सकती है।

क्या खाएं सावन में?

  • हरी पत्तेदार सब्जियां खा सकते हैं।
  • लौकी, तुरई और करेला जैसे हल्के और फाइबर से भरपूर सब्जियां खाएं।
  • खिचड़ी, मूंग दाल, सूप और छाछ जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें।
  • नींबू, अदरक और काली मिर्च से बनी चाय पिएं।

कुछ सावधानियां भी जरूरी

  • कच्चे सलाद को खाने से बचें और फलों को अच्छे से धोकर खाएं।
  • घर में ही हल्का भोजन बनाकर खाएं।
  • स्ट्रीट फूड्स से भी परहेज करें।

ये भी पढ़ें- Cancer Warning Sign: डैंड्रफ भी दे सकता है कैंसर जैसी गंभीर बीमारी, शुरुआती लक्ष्ण को न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

First published on: Jul 23, 2025 12:32 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola