---विज्ञापन---

Monsoon Alert: मानसून में नॉनवेज लवर्स को झटका देगी ये खबर, एक्सपर्ट ने गिनाए नुकसान

Monsoon Health Tips: नॉनवेज में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मगर कई लोग मानसून में मांसाहारी चीजों को खाने से मना करते हैं, खासतौर पर मछली के सेवन पर रोक लगाई जाती है। मगर क्यों, क्या इस मौसम में इसे खाने से कोई बीमारी हो सकती है।

Monsoon Health Tips: मानसून के मौसम में हमेशा हल्का खाना ही सेहत के लिए बेहतर होता है। मगर कई लोग नॉनवेज खाने के शौकीन होते हैं, जो किसी भी सीजन में नॉनवेज कंज्यूम कर लेते हैं। हालांकि, मांसाहारी फूड आइटम्स प्रोटीन का सोर्स होते हैं, इन्हें खाने से शरीर को लाभ ही होता है। मगर बरसात में इन्हें खाना खोड़ा हानिकारक भी हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं यदि आप बरसात के दिनों में बहुत अधिक नॉनवेज खाते हैं, तो इससे अपच की समस्या बढ़ सकती है या फिर पेट से जुड़ी अन्य बीमारियां हो सकती है। इस रिपोर्ट में जानते हैं दोनों के फायदे और नुकसानों के बारे में।

नॉनवेज के क्या है नुकसान?

अपच और कब्ज

---विज्ञापन---

रांची के रिम्स अस्पताल के डॉक्टर विकास बताते हैं कि ज्यादा नॉनवेज खाने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर बढ़ने का चांस बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों का भी रिस्क बढ़ता है। मानसून के दिनों में हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम बहुत स्लो हो जाता है। ऐसे में मीट खाने से एसिडिटी और कब्ज की शिकायत हो सकती है। कई बार मीट को पचने में भी समय लगता है।

ये भी पढ़ें-  Monsoon Health Tips: बारिश में लिवर को बचाने के लिए इन फूड्स को करें डाइट में शामिल, मिलेंगे फायदे

---विज्ञापन---

संक्रमण का खतरा

बरसात के मौसम में खराब पानी के चलते नॉनवेज जल्दी खराब हो जाता है। कई बार दुकानों पर भी पुराना मांस मिलता है, जिसे अगर सही से न पकाया जाए तो फूड पॉइजनिंग हो सकती है।

---विज्ञापन---

सड़ा हुआ मांस खाने के नुकसान

नॉनवेज बहुत जल्दी सड़ जाता है। कई बार इस खराब मांस की गंध से भी हमारी सेहत बिगड़ जाती है। यदि किसी की इम्यूनिटी पहले से कमजोर है या दिल का रोगी है, तो उन्हें बरसात के मौसम में नॉनवेज नहीं खाना चाहिए।

---विज्ञापन---

मीट को हैवी या रेड मीट की श्रेणी में रखा जाता है, जो जल्दी पच नहीं पाता है। मछली अधिकांश अंडे वाली होती है, जो हमारी सेहत के लिए सही नहीं होती है। कई बार मछली खराब पानी में रखी जाती है, जिस वजह से उनसे संक्रमण का रिस्क बढ़ जाता है। चिकन, इन दिनों बर्ड फ्लू का रिस्क भी हाई होता है। इसलिए, अंडे और चिकन भी नहीं खाना चाहिए।

---विज्ञापन---

नॉनवेज खाने के कुछ फायदे

  • हाई प्रोटीन सोर्स।
  • मांसपेशियों का विकास करने में सहायक।
  • पोषक तत्व शामिल होते हैं।
  • कैल्शियम की सही मात्रा।

कुछ जरूरी बातें

  • नॉनवेज ताजा होना चाहिए और अच्छे से साफ करने के बाद खाया जाना चाहिए।
  • यदि आप बाहर से नॉनवेज मंगा रहे हैं या खा रहे हैं, तो उसकी साफ-सफाई के बारे में जांच जरूर करें।

ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: बारिश के सीजन में कैसी होनी चाहिए हमारी डाइट? जानिए एक्सपर्ट से

First published on: Jun 23, 2025 10:58 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola