हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Monsoon Health Tips: मानसून में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए खाएं ये 8 फल

Monsoon Health Tips: अगर आप भी बरसात के मौसम में बीमारियों की चपेट में आते हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी इम्यूनिटी वीक है। अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आप इन फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Monsoon Health Tips: बरसात का मौसम सभी को सुहाना लगता है पर इस मौसम में संक्रमण फैलने का खतरा उतना ही बढ़ जाता है। यह ऐसा मौसम है, जिसमें ज्यादा बीमारियां फैलती हैं। इसलिए, सभी लोगों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जरुरत होती है। दरअसल, जो लोग हमेशा मौसम बदलने पर बीमारियों के घेरे में आ जाते हैं या फिर जो लोग पहले से किसी बीमारी जैसे बीपी या एलर्जी से परेशान रहते हैं, उन्हें इस मौसम में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। इस मौसम में हमें हल्के भोजन का भी सेवन करना चाहिए क्योंकि ज्याजा हैवी भोजन खाने से वह जल्दी पच नहीं पाता है। अगर आपको भी इम्यूनिटी मजबूत करनी है, तो अपनी डाइट में इन फलों को शामिल करें। इन्हें नियमित रूप से खाने से आप बीमारियों से बचेंगे और शरीर को भी कई प्रकार के न्यूट्रिएंट मिलेंगे।

इन 8 फलों से बढ़ाएं Immunity

सेब

मानसून में रोजाना एक सेब जरुर खाना चाहिए। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियां कम घेरती हैं। इसमें फाइबर, विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

विज्ञापन

पपीता

पपीता खाने से डाइजेशन इंप्रूव होता है। इस फल में पेपेन नामक एंजाइम मौजूद है, जो पाचन में मदद करता है। पपीते में फाइबर होता है, जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखता है।

विज्ञापन

लीची

मानसून में मिलने वाला फल लीची भी विटामिन-सी और विटामिन- बी का सोर्स होता है। साथ ही यह फल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आपको इस मौसम में रोगों से लड़ने में मदद करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-Monsoon Health Tips: तेज बुखार, हाथ-पैरों में दर्द…बढ़ने लगे टाइफाइड के मामले, डॉक्टर से जानिए बचाव के उपाय

आडू

विज्ञापन

आडू में कैरोटीन और विटामिन-सी भारी मात्रा पाया जाता है, जिस वजह से यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। यह एक बेहतरीन फल है, जो इस मौसम में आपके शरीर को कई लाभ प्रदान करता है।

जामुन

विज्ञापन

जामुन खाने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और कैलोरी की मात्रा कम होती है। जामुन में पोटेशियम और विटामिन होता है। इसे मानसून में खाने से इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है और वायरल बीमारियों से बचाव होता है।

नाशपाती

विज्ञापन

विटामिन-सी और के से भरपूर फल नाशपाती, आपको कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर यह फल आयुर्वेद में अमृत फल माना जाता है।

आलूबुखारा

विज्ञापन

आलूबुखारा  खाने से शरीर में आयरन की पूर्ति होती है। इसमें विटामिन-सी पाया जाता है। यह हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है, जो आपके शरीर को कई गंभीर बीमारियों से दूर रखता है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी इस फल को खाना चाहिए।

आम

आम रसीले दार फलों में से एक फल है, जो सभी को पसंद होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है। हालांकि, इसे ज्यादा खाने से त्वचा पर फुंसी निकलने का डर रहता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसे खाएं।

ये भी पढ़ें-Monsoon Tips: मानसून में हो गई है विटामिन-डी की कमी,  डाइट में शामिल करें ये 3 फूड

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola