Monsoon Health Tips: तेज बुखार, हाथ-पैरों में दर्द...बढ़ने लगे टाइफाइड के मामले, डॉक्टर से जानिए बचाव के उपाय

Monsoon Health Tips: मानसून में बढ़ जाता है टाइफाइड का रिस्क। अगर आपको इसके लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें और इलाज शुरू करें। देश के इन इलाकों में ज्यादा मामले मिलें हैं, जानिए एक्सपर्ट से क्या करें, क्या नहीं।

Source-freepik
विज्ञापन

Monsoon Health Tips: बरसात के दिनों में गर्मी से तो राहत मिल जाती है लेकिन ये मौसम अपने साथ-साथ कई बीमारियों को भी लेकर आता है। खासतौर पर बैक्टीरियल इंफेक्शन्स का रिस्क सबसे ज्यादा होता है। मानसून में डेंगू, मलेरिया समेत टाइफाइड का जोखिम सबसे ज्यादा होता है। टाइफाइड बरसात और कम साफ-सफाई से फैलने वाला रोग है, जो साल्मोनेला बैक्टीरिया की वजह से होता है। इस वायरस के फैलने की क्षमता उन्हीं लोगों या इलाकों में अधिक होती है, जहां पर साफ-सफाई और हाथ धोने जैसे सामान्य नियमों का पालन नहीं होता है। मानसून, जो कि पहले से ही ही बीमारियों का समय होता है, उसमें यदि हाइजीन को मैंटेन नहीं किया जाता है, तो टाइफाइड होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

देश में एक्टिव टाइफाइड वायरस

इस समय देश के कुछ इलाकों में टाइफाइड के कई मामले दर्ज किए गए हैं। देहरादून से लेकर हाथरस में बच्चों को टाइफाइड हो रहा है, तो वहीं बिहार तके भागलपुर में भी पिछले 2 हफ्तों से टाइफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ती दिखाई दी है। देहरादुन में एक मरीज को टाइफाइड से ऑर्गेन फेलियर की समस्या भी हुई है। ऐसे में हमें समय रहते सावधानी बरतनी जरूरी है। चलिए बताते हैं आपको टाइफाइड क्यों होता है और इससे बचाव के उपायों के बारे में।

विज्ञापन

क्यों होता है टाइफाइड?

टाइफाइड हाइजीन से संबंध रखने वाली बीमारी है। मानसून में यह समस्या इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि साफ पानी की किल्लचत और बारिश से होने वाली उमस से खाने-पीने की चीजों समेत वातावरण में भी ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है। इस कारण से ही टाइफाइड के बैक्टीरिया पनपते हैं। दूषित खाना और पानी, इसका सबसे प्रमुख कारण होता है।

विज्ञापन

टाइफाइड के संकेत

  • हाई फीवर।
  • भूख में कमी।
  • सिरदर्द होना।
  • मतली और उल्टी।
  • गले में खराश।
  • स्किन पर लाल चकत्ते।
  • पेट संबंधी बीमारियां होना जैसे कि दस्त।

बचाव के उपाय

झारखंड के पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट एवं क्रेनियोफेशियल सर्जन डॉक्टर अनुज कुमार बताते हैं कि बारिश के मौसम में टाइफाइड के मामले बढ़ना सामान्य है। मगर इससे बचाव के लिए हमें कुछ आसान उपायों को फॉलो करना ही फायदेमंद होता है। जैसे कि:-

विज्ञापन
  • अपने हाथों को धोएं तथा सैनिटाइजर कैरी करें।
  • फल और सब्जियों को साफ किए बिना खाने से बचें और कच्ची सब्जियां न खाएं।
  • पानी को उबालकर खाएं तथा नॉनवेज समेत स्ट्रीट फूड्स से भी परहेज करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-Health Tips: नाश्ते का क्या है सबसे अच्छा समय? जानें डॉक्टर की राय

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ