How to protect Monsoon Disease: बारिश का मौसम किसी पसंद नहीं होता। गर्मी से राहत के साथ इस मौसम को सभी बहुत एंजॉय करते हैं। लेकिन बरसात में मस्ती के साथ-साथ सेहत का खास ख्याल भी रखना पड़ता है। दरअसल, इस मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड जैसे कई गंभीर बीमारियों सिर पर मंडराती रहती है।
इसलिए बारिश में सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। बदलते मौसम के चलते इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है और ऐसे में ज्यादा ध्यान देने की जरुरत होती है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बारिश में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए क्या करना चाहिए।
बारिश में हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
1. मलेरिया से बच कर रहें
बारिश के मौसम में मलेरिया एक सामान्य बीमारी है। दरअसल, ये बीमारी मच्छरों की विभिन्न प्रजातियों से फैलती है। बारिश के मौसम में इसका खतरा और भी बढ़ जाता है, इसलिए बरसात में ज्यादा ध्यान देने की जरुरत होती है। मलेरिया में आप बुखार, ठंड, सिर दर्द और मांसपेशियों में दर्द होने से परेशान होते हैं। इसलिए ध्यान देने की जरुरत होती है।
इस तरह से करें बचाव
इससे बचने के लिए आप रात में मच्छरदानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही पूरी बाजू के कपड़े पहन सकते हैं। वहीं, बारिश के मौसम में ध्यान रखना चाहिए कि घर के आस-पास पानी जमा ना रहें। अगर पानी है भी तो उसको निकाल देना चाहिए।
2. डेंगू भी बहुत फैलता है
बारिश के मौसम में डेंगू फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। गरअसल, ये एक संक्रामक बीमारी है, जो मच्छरों से फैलती है। इसमें आप बुखार, सिर दर्द, शरीर में दर्द, स्किन पर चकत्ते और जोड़ों में दर्द आदि समस्याओं से परेशान हो सकते हैं और इससे जान भी जा सकती है।
इस तरह से करें बचाव
डेंगू से बचने के लिए आपको मच्छरों के काटने से बचना। साथ ही कहीं भी बाहर जाएं तो लंबी बाजू के कपड़े पहनकर ही जाना चाहिए। इसके साथ ही मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके अलावा अपने घर के आसपास पानी नहीं जमने देना चाहिए। साथ ही अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
यह भी पढ़ें- Jaggery Water Benefits: गुड़ के पानी से मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे, ट्राई कर के तो देखें
3. चिकनगुनिया की भी चपेट में आ जाते हैं लोग
बरसात का मौसम है तो बीमारियों का दस्तक देना तो लाजमी है ही। बारिश में अक्सर लोग बहुत आसानी से चिकनगुनिया की चपेट में आ जाते हैं। बता दें कि ये भी एक मानसून बीमारी है, जो डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की ही प्रजाति से फैलती है। साथ ही इससे बुखार, सिर दर्द, जोड़ों का दर्द और स्किन पर दाने आदि परेशानियां हो सकती है।
इस तरह से करें बचाव
इससे बचने के लिए आपको डेंगू की तरह ही मच्छरों से बचना जरूरी है और अपने घर के आसपास पानी को जमने से रोकें। इसके साथ ही बारिश में अपने घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें, जिससे मच्छर घर में नहीं आएंगे और आप बीमारी से दूर रहेंगे।
4. जापानी बुखार भी बेहद खतरनाक
मानसून में होने वाली आम बीमारी में से एक है जापानी बुखार, जिसे जापानी इंसेफेलाइटिस के नाम से भी जाना जाता है। ये बेहद खतरनाक होती है और इससे मरीज को बुखार से लेकर मस्तिष्क में गंभीर समस्या भी हो सकती है। साथ ही इससे जान भी जा सकती है।
इस तरह से करें बचाव
इससे बचने के लिए आपको बरसात के दिनों में पूरे शरीर को ढककर रखना चाहिए और सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही पूरे कपड़े पहनकर रहना चाहिए।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
सिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
15 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
17 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
19 hrs agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
20 hrs ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
21 hrs agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
1 day agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines