हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भीगे कपड़े, गीले जूते और गंदा पानी...बारिश में भीगना न पड़ जाएगा भारी, अपनाएं ये जरूरी टिप्स

Monsoon Health Tips: पानी हर इंसान के लिए जरूरी होता है। ये हमारी सेहत और जीवन दोनों की रक्षा करता है, मगर कई बार कुछ गलतियों के कारण पानी ही हमारी हेल्थ को खराब कर देता है, खासतौर पर बरसात के मौसम में। आइए रिपोर्ट में जानते हैं बरसात में बचाव के कुछ जरूरी टिप्स

विज्ञापन

Monsoon Health Tips: देश के लगभग हर राज्य में मानसून पहुंच चुका है। ऐसे में लोगों का बरसात में भिगना और घरों में पीने के लिए गंदा पानी आना एक कॉमन प्रॉब्लम है। पानी जिसे सभी जीव-जंतुओं के लिए जरूरी माना जाता है। कई बार हमारी कुछ गलतियों की वजह से हमारी सेहत को भी बिगाड़ सकता है, खासतौर पर मानसून के महीने में। आइए जानते हैं इस बारे में ।

इन गलतियों से बचें

1. बारिश के पानी से भीगे कपड़े पहने रहना

झारखंड के  डॉक्टर अनुज कहते हैं कि अगर हम बारिश में भीग जाते हैं और जल्द ही उन कपड़ों को नहीं बदलते तो उसके पानी से हमें सर्दी-जुकाम और स्किन इंफेक्शन हो सकता है। घमौरियां होने की सबसे बड़ी वजह बारिश के पानी मे भिगने के बाद उन कपड़ों को पहने रहना है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मानसून में नहीं होगी प्रॉब्लम

2. गंदे पानी में चलना

विज्ञापन

बारिश के बाद सड़कों और घरों के आसपास पानी जमा हो जाता है। कई लोगों को इस पानी में पैरों को डुबाने का शौक होता है। खासतौर पर बच्चे इस पानी में खेलना पसंद करते है। मगर क्या आप जानते हैं इस पानी के संपर्क में आने से पैरों को फंगल इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। इस पानी से पैरों में घाव हो सकते हैं।

3. गीले जूते पहनना

विज्ञापन

बारिश में हमारे जूते गीले हो जाते हैं, जिसे पहनने से पैरों में बदबू की समस्या हो सकती है। गीले जूते पहनने से एथलीट फुट वाले इंफेक्शन की भी प्रॉब्लम हो सकती है।

4. पीने का पानी

विज्ञापन

बारिश के मौसम में सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं, वह पीने का पानी से संबंधित है। इस मौसम में जो हमारे घरों में पानी आता है, वह पूरी तरह स्वच्छ नहीं होता है। कई इलाकों में तो पानी पूरी तरह संक्रमित ही आता है। इस गंदे पानी को पीने से हैजा, टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती है। इसलिए, इस मौसम में पानी को उबालकर पीने की सलाह सभी को दी जाती है।

5. सड़क किनारे मिलने वाले फूड्स से बचें

विज्ञापन

बरसात के मौसम में हमें स्ट्रीट फूड्स जैसे गोलगप्पे, मोमो या बर्फ का गोला खाने से बचना चाहिए। इस मौसम में ऐसे भोजन आपको बीमार कर सकते हैं, क्योंकि इन्हें बनाने के लिए भी साफ पानी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है और न ही इन्हें बनाने के लिए साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर दिखते हैं ये संकेत, डॉक्टर से जानिए इसे कम करने के आसान घरेलू उपाय

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola