Fungal Infection Tips: बरसात का मौसम शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला होता है लेकिन इस दौरान ज्यादा नमी और गीलेपन के कारण त्वचा पर इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के चलते गीलेपन से फंगल इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए संक्रमण से बचने के लिए हमेशा सूखे कपड़े पहनें और अपनी स्किन को साफ रखें। आइए जानते है कुछ घरेलु उपाय, जो आपको इस मौसम में फंगल इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं।
1. नीम की पत्ती का पानी
नीम की पत्तियों में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरिया गुण मौजूद होते हैं, जो फंगल इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। नीम के पत्तों को पानी में उबालकर इस पानी को अपने सामान्य पानी में मिलाकर नहाएं। इससे करने से फंगल इंफेक्शन का खतरा कम हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Diabetes Controlling Tips: 21 दिन में शुगर लेवल नॉर्मल, बस अपनाएं डॉक्टर के बताए ये आसान तरीके
2. दही और प्रोबायोटिक्स
दही में एंटी-बैक्टीरिया गुण होते हैं, जो फंगस से लड़ने में मदद करते हैं। इसलिए, दही और छाछ जैसी चीजों का सेवन जरूर करें, लेकिन ध्यान रहे कि ठंडी दही न खाएं क्योंकि इसमें बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
3. सिरके का सेवन करें
सिरके का इस्तेमाल करने से फंगल इंफेक्शन को कम किया जा सकता है, क्योंकि ये शरीर के पीएच बैलेंस बनाए रखने में सहायक होता है। अगर बारिश के कारण स्किन पर इंफेक्शन हो जाए, तो रुई को सिरके में भिगोकर इंफेक्शन वाली जगह पर लगाएं। इससे इंफेक्शन को खत्म करने में भी मदद मिलती है।
4. नींबू और शहद का लेप
नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो संक्रमण से लड़ने में काफी मदद करता है। वहीं शहद में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो फंगल बैक्टीरिया से बचाने में मदद करते हैं। शहद और नींबू का लेप बनाकर संक्रमित वाली जगह पर लगाएं ये उपाय आपको इंफेक्शन को खत्म करने में मदद कर सकता है।
5. सूखे कपड़े पहनें
बरसात के समय में नमी ज्यादा होती है, ऐसे में गीले कपड़े जल्दी सूख नहीं पाते, जिससे इनमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं। गीले कपड़े पहनने से बचना चाहिए ताकि संक्रमण फैलने का खतरा कम हो सके। गीले कपड़ों से स्किन को नुकसान पहुंचता है। साथ ही, बारिश में भीगने के बाद अपने शरीर को साफ पानी से भी धोएं।
ये भी पढ़ें-हार्ट अटैक से बचना है? रोज खाएं इतनी मात्रा में ये सब्जी, रिसर्च में हुआ खुलासा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
3 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
4 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
7 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
8 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
9 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
13 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines