Brain Rot Causes: आजकल लोग बहुत डिजिटल हो गए हैं। मगर ज्यादा फोन देखना सेहत और दिमागी संतुलन के लिए हानिकारक है। जी हां, फोन की स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक किरणें हमारे मस्तिष्क को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं। लंबे समय तक रील्स या वीडियो देखने की आदत शारीरिक डैमेज के साथ-साथ मानसिक संतुलन को बिगाड़ने में भी सहायक होती है। इस क्षति को ब्रेन रॉट के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं ब्रेन रॉट का क्या मतलब है।
क्या है ब्रेन रॉट?
यह मेडिकल टर्म पिछले कुछ समय से हेल्थ डिपार्टमेंट में चर्चाएं बटोर रहा है। इसका संबंध दिमाग और इंटरनेट के साथ-साथ फोन से भी है। दरअसल, इसका अर्थ होता है जिसमें लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल ब्रेन पर नेगेटिव इंपैक्ट डालता है।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
क्या है यह स्थिति?
ब्रेन रॉट एक ऐसी मानसिक स्थिति है, जिसमें लंबे समय तक अगर स्क्रीन से जुड़े रहते हैं, तो उस कारण मस्तिष्क पर नकारात्मक असर पड़ता है। इससे मानसिक थकावट, फोकस की कमी, याददाश्त में कमजोरी और मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से ब्रेन की फंक्शनिंग धीमी हो सकती है, जिससे मेंटल कैपेसिटी कम हो जाती है।
इसके प्रमुख कारण
अधिक समय तक फोन के संपर्क में रहना, खासतौर पर रात के समय।
डिजिटल ओवरलोड, इसका मतलब है सोशल मीडिया पर लंबे समय तक टाइम कंज्यूम करना।
मल्टीटास्किंग- अगर आप एक साथ कई कामों को करेंगे, तो इससे भी दिमाग पर असर पड़ता है, जिससे ब्रेन के फोकस पॉवर वीक होती है।
ब्रेन रॉट के शुरुआती संकेत
1. कॉग्निटिव एबिलिटी- इसका मतलब है कि आपको दिमागी कार्यों जैसे कि फोकस या क्रिएटिविटी के काम में दिमाग न लगना।
2. इमोशनल वीकनेस- ज्यादा फोन स्क्रीन के संपर्क में रहने से डिप्रेशन, अकेलेपन और चिंता जैसी भावनाएं महसूस हो सकती हैं।
3. प्रोफेशनल वर्क पर्फॉर्मेंस- जो लोग ज्यादा फोन का इस्तेमाल करते हैं, उनमें अपने काम के प्रति रुचि कम हो जाती है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम काम में लापरवाही के चलते अपना दिमाग फोन में और ज्यादा व्यस्त कर लेते हैं।
इसकी रोकथाम कैसे करें?
- फोन का सीमित तौर पर इस्तेमाल करें।
- फोन के अलावा, अन्य एक्टीविटीज में मन लगाएं।
- मल्टीटास्किंग से बचें।
- अच्छी और पॉजिटिव चीजों पर फोकस करें।
- फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
6 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
10 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
10 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
12 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
14 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines