Healthy Tips: बच्चे को हल्की खांसी-जुकाम होता है तो उसे घर में ही कफ सिरप या कोई और दवा पिला दी जाती है. लेकिन, दवाई देने में हुई गलती उसके लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है. ऐसे में बच्चे को दवा पिलाने में कौनसी गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए इसी बारे में बता रहे हैं बच्चों के डॉक्टर संदीप गुप्ता. इंस्टाग्राम पर डॉ. संदीप गुप्ता का अपना अकाउंट है जिसपर वे अक्सर ही सेहत से जुड़े टिप्स साझा करते रहते हैं. अपने ऐसे ही एक वीडियो में डॉ. संदीप ने बच्चे को दवा (Medicine) पिलाने में की जाने वाली गलतियों का जिक्र किया है. डॉक्टर ने बताया है कि बच्चे को दवा पिलाने में कौनसी 4 गलतियां (Medicine Mistakes) कभी नहीं करनी चाहिए. ये गलतियां बच्चे की सेहत को खराब कर सकती हैं.
बच्चे को दवा पिलाने में कभी ना करें ये गलतियां
दवा का कोर्स पूरा ना करना
डॉ. संदीप ने बताया कि अक्सर ही पैरेंट्स बच्चे को पूरी दवा नहीं देते बल्कि उसका बुखार उतरते ही दवा देना बंद कर देते हैं. इससे बच्चे का एंटाबायोटिक कोर्स पूरा नहीं होता और बच्चे की तबीयत फिर बिगड़ जाती है और उसे बुखार चढ़ने लगता है. ऐसे में बुखार (Fever) चाहे उतर भी जाए तब भी बच्चे को जितनी दवा लेने के लिए डॉक्टर ने कहा है उसे उतनी पूरी दवा दें.
यह भी पढ़ें – सीने में दर्द ही नहीं बल्कि ये 5 लक्षण भी बन सकते हैं हार्ट अटैक की वजह, वक्त रहते पहचानें इस तरह
चम्मच से दवाई नापना
पैरेंट्स की एक और बड़ी गलती यह है कि वे बच्चे को दवा देने के लिए उसे चम्मच से नापते हैं और चम्मच के हिसाब से ही उसे दवा देते हैं. डॉक्टर की सलाह है कि आपको ऐसा नहीं करना है बल्कि बच्चे को ड्रॉपर या दवा के साथ आने वाले मेजरिंग ढक्कर से नापकर ही दवा देनी है. इस तरह बच्चे को बिल्कुल सही अमाउंट में दवा दी जा सकती है.
दवा देने का सही समय
पैरेंट्स को यह याद रखना जरूरी है कि डॉक्टर ने बच्चे को दवाई खाना खाने के बाद देने के लिए कहा है या उसके खाना खाने से पहले. एसिडिटी या आयरन की दवा अक्सर ही पैरेंट्स को खाना खाने से पहले दी जाती है, वहीं दर्द की दवाई या कैल्शियम की सिरप बच्चे को खाना खाने के बाद देते हैं.
दवाई को स्टोर करने का तरीका
दवाई को सही तरह से घर पर रखना भी जरूरी है. अक्सर एंटीबायोटिक दवाओं के ऊपर लिखा होता है कि उसे कैसे खाना है. कुछ एंटीबायोटिक दवाओं में पाउडर और पानी को मिलाने के बाद फ्रिज में स्टोर करने के लिए कहा जाता है. इसीलिए दवा के ऊपर उसे स्टोर करने का जो तरीका लिखा गया है उसे मानना जरूरी है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – किस सूखे मेवे को खाकर आती है अच्छी नींद? एक्सपर्ट ने बताया इस Dry Fruit का नाम
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
6 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
10 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
11 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines