Mirgi Ka Daura Padna: मिर्गी का दौरा पड़ना एक ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोग दोचार होते हैं लेकिन इसे लेकर शर्मिंदगी महसूस करते हैं और खुलकर बात करने के बजाय गलतफहमियों पर विश्वास कर लेते हैं. मिर्गी यानी एपिलेप्सी (Epilepsy) क्या है, इसमें क्या होता है, किसी को मिर्गी का दौरा पड़े तो क्या करना चाहिए, मिर्गी का दौरा पड़ने के दौरान क्या नहीं करना चाहिए और मिर्गी के मरीज किस तरह अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं यह बता रही हैं एम्स, दिल्ली के न्यूरोलॉजिकल विभाग की प्रोफेसर डॉ. मंजरी त्रिपाठी. इस वीडियो को एम्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से पोस्ट किया गया है और जानकारी साझा की गई है. यहां जानिए मिर्गी से जुड़ी वो कौन सी बातें हैं जो सभी को पता होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा कि आंतों में सूजन है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज के लक्षण
मिर्गी का दौरा पड़ने का क्या मतलब है
डॉक्टर बताती हैं कि मिर्गी एक दिमागी बीमारी है. इसमें दौरा तब पड़ता है जब दिमाग में अचानक से कुछ गड़बड़ी हो जाती है. इसे एक तरह का शॉर्ट सर्किट कहा जा सकता है. यह दिमाग के जिस हिस्से से होती है उसके हिसाब से दौरे अलग-अलग तरह के दिख सकते हैं. कुछ लोग गिरकर कांपने लगते हैं, वहीं कुछ लोग बस एकटक देखने लगते हैं या उनके शरीर में हल्की सी फड़कन होती है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि हर दौरा मिर्गी नहीं होता है और हर दौरा एक जैसा नहीं होता है.
मिर्गी का दौरा क्यों पड़ता है
सिर में चोट लगना, स्ट्रोक, दिमागी बुखार, दिमाग में ट्यूमर या फिर यह दिक्कत आनुवांशिक भी हो सकती है. डॉक्टर बताती हैं कि मिर्गी के आधे मामलों में यह पता ही नहीं होता है कि मिर्गी हो क्यों रही है. लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि बीमारी कम गंभीर हो. मिर्गी बच्चे, युवाओं या बुजुर्गों किसी को भी हो सकती है. लेकिन, सही इलाज से ज्यादातर लोग पूरी और अच्छी जिंदगी जी सकते हैं.
कुछ गलतफहमियों को दूर करना है जरूरी
डॉ. मंजरी त्रिपाठी कहती हैं कि लोगों को अक्सर यह कंफ्यूजन होती है कि मिर्गी एक मानसिक बीमारी है जबकि मिर्गी एक दिमागी बीमारी है और इसका दिमाग से संबंध है मन से नहीं.
दौरे के दौरान मरीज के मुंह में अक्सर ही लोग कुछ डाल देते हैं, जैसे पानी, दवा या उंगली. इससे मरीज को खतरा हो सकता है या फिर आपको चोट लग सकती है. इस स्थिति में मरीज को बस एकतरफ करवट देकर लिटा दें और उसके पास अगर कोई खतरनाक चीज हो तो हटा दें.
एक गलतफहमी यह भी है कि मिर्गी वाले लोग काम, पढ़ाई या शादी वगैरह नहीं कर सकते हैं. लेकिन सच यह है कि 70 प्रतिशत लोगों में मिर्गी दवाओं से कंट्रोल में रहती है और सामान्य जिंदगी जी जा सकती है.
अगर किसी को दौरा पड़े तो क्या करें
- सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपको शांत रहना है
- जिसे मिर्गी का दौरा पड़ा है उसे करवट दिलाकर लेटा दें
- सिर के नीचे कुछ नरम रखें और आस-पास से नुकीली चीजें हटा दें
- दौरे का समय नोट करें
- अगर डॉक्टर ने नाक से देने वाली दवाई दी है और आपको उसे इस्तेमाल करना आता है तो दे दें
- कोई अगर आस-पास हो तो उसे दौरे का वीडियो बनाने के लिए कहें, इससे डॉक्टर को यह समझने में मदद मिलती है कि दौरा दिमाग के किस हिस्से से आ रहा है या यह दौरा है भी या नहीं
- अगर दौरा 5 मिनट से ज्यादा चल रहा है या एक के बाद एक झटके आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर को बुलाएं या मरीज को अस्पताल लेकर जाएं.
मिर्गी का दौरा पड़ने पर क्या ना करें
- मरीज को जबरदस्ती जकड़ें नहीं, रोके नहीं
- मरीज के मुंह में कुछ ना डालें.
मिर्गी का क्या इलाज है
कुछ आसान टेस्ट से मिर्गी का पता लगयाा जा सकता है. लोगों को एक या 2 दवाओं से दौरे पड़ने बंद हो जाते हैं. जिन्हें दो या दो से ज्यादा दवाओं से आराम नहीं मिलता है उन्हें आगे और जांच कराना जरूरी है. जिन लोगों के दौरे दवाओं से बंद नहीं होते हैं उनकी सर्जरी कराई जा सकती है. कभी-कभी दवाओं के साथ लोगों को स्पेशल डाइट भी दी जाती है.
मिर्गी के मरीज को क्या करना चाहिए
डॉक्टर की सलाह है कि दौरे के मरीज को दवाएं बीच में छोड़ना नहीं है और डॉक्टर की सलाह के बिना बंद भी नहीं करना है. मिर्गी वाले लोग लगभग सभी काम कर सकते हैं लेकिन उन्हें उंचाई पर, खतरनाक खेलों में, भारी मशीनरी के पास, आग के पास या पानी के अंदर अकेले नहीं जाना है और इन चीजों से दूर भी रहना है. मिर्गी के मरीजों को 8 घंटे की अच्छी नींद लेनी चाहिए, तनाव से बचना चाहिए, मोबाइल और टीवी का कम इस्तेमाल करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा नहीं लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- Sonu Nigam की किस दिक्कत के चलते हुई है सर्जरी? मोहम्मद रफी का गाना गाते हुए वीडियो हुआ वायरल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 hr agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
3 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
3 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
22 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines