Health Tips: आजकल ऐसे बहुत से लोग हैं जो दूध के साथ बहुत सी चीजों का सेवन करते हैं जैसे ड्राय फ्रूट्स, फल, और प्रोटीन पाउडर. कुछ तो ऐसे हैं जो सादा दूध पीना ही पसंद नहीं करते. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध के साथ किस एक चीज का सेवन कभी नहीं करना चाहिए? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट आचार्य मनीष से कि कौन-सी ऐसी चीज है जो दूध के साथ हमारी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है.
दूध के साथ न करें इस एक चीज का सेवन
आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो कि खाली सादा दूध ही पीना नहीं पसंद करते. कुछ प्रोटीन पाउडर (Protein Powder) शामिल करते हैं तो कुछ अन्य चीजें. लेकिन आचार्य मनीष के अनुसार अगर आप दूध के साथ फलों (Fruits) का सेवन जैसे कि लोग हमेशा से करते आ रहे हैं शेक, लीची शेक, मैंगो शेक आदि करना बंद कर दें क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसान‑दायक हो सकता है.
ये भी पढ़ें- पेट की चर्बी बढ़ रही है? टाइप-2 डायबिटीज की जड़ है बढ़ता वजन, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह
आचार्य मनीष मानते हैं कि इनका एक साथ सेवन करने पर यह आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है. आप चाहें तो दूध के साथ ड्राय फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं. यह आपकी सेहत के लिए एकदम बेस्ट है और आपको सही पोषण देने में मदद कर सकते हैं. इससे आपका शरीर में एनर्जी बढ़ेगी और सारे जरूरी तत्त्व भी मिलेंगे.
दूध और फलों एक साथ क्यों है नुकसानदायक?
आयुर्वेद के अनुसार, दूध और फल एक-दूसरे के स्वभाव से मेल नहीं खाते. दूध का स्वभाव ठंडा और भारी होता है, जबकि फल हल्के, गर्म होते हैं. जब इन दोनों का एक साथ सेवन किया जाता है, तो यह शरीर में ‘अम’ (Undigested Toxins) उत्पन्न कर सकता है, जिससे एसिडिटी, अपच और त्वचा रोग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. खासकर केला, संतरा, स्ट्रॉबेरी और कीवी जैसे फल दूध के साथ मिलकर पाचन क्रिया को और भी खराब कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- रोजमर्रा की इन आदतों का किडनी-लिवर पर पड़ता है गहरा प्रभाव, डॉक्टर से जानें सेफ्टी टिप्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
14 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
16 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
17 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
18 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
20 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
23 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines