Milk Benefits: दूध कैल्शियम का सोर्स होता है। इसमें कई प्रकार के हेल्दी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। रोजाना दूध पीने से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। दूध हमारी डेली डाइट का एक महत्वपूर्ण फूड है, जो कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-डी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध न सिर्फ पीने बल्कि अन्य व्यंजनों को बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। दूध से मिठाइयां बनाई जाती हैं। दूध शरीर को रोजाना की दिनचर्या के लिए पर्याप्त पोषण देता है। इसलिए, अधिकतर डाइ़टिशियन और हेल्थ एक्सपर्ट इसे रोज पीने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं हमारे लिए दूध कब, क्यों और कितना जरूरी है।
दूध का पोषण प्रोफाइल क्या है?
दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और राइबोफ्लेविन, विटामिन-ए, बी और डी होता है। इसके अलावा, दूध में फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन व कई प्रकार के मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हेल्दी फैट्स के साथ एनर्जी का सोर्स भी होते हैं। दूध में कई हेल्दी एंजाइम्स भी होते हैं, जो स्किन सेल्स के लिए जरूरी होते हैं।
क्यों पीना चाहिए दूध?
1. हड्डियों की मजबूती
दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन-डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। दूध बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इनमें मौजूद पोषक तत्वों की कमी से हड्डियों में कमजोरी या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां होने का रिस्क बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
2. पाचन में मददगार
दूध में लैक्टोबेसिलस नाम के प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखते हैं। रोजाना 1 गिलास दूध पीने से गैस्ट्रिक समस्याएं कम होती हैं। साथ ही, दूध का 1 गिलास आंतों में भी गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ करता है ।
3. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
डॉक्टर रीतिका समादार, जो कि मैक्स हॉस्पिटल की एक सीनियर डाइटिशियन हैं, बताती हैं कि दूध में विटामिन-ए और डी होते हैं जो स्किन को नमी देने का काम करती है और उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, दूध हमारे बालों को भी मजबूत बनाने के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं।
4. हार्ट हेल्थ
दूध पोटेशियम और मैग्नीशियम का बेहतरीन सोर्स होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। दूध शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा को भी इंक्रीज करता है, जो हार्ट डिजीज के रिस्क से हमें बचाता है। इसलिए रोज दूध पीना चाहिए।
5. मेंटल हेल्थ
दूध में ट्रिप्टोफैन नाम का एक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन्स के उत्पादन को बढ़ाता है। इस तत्व की मदद से ही हमारी नींद और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। दूध के सेवन से हैप्पी हार्मोन की भी ग्रोथ होती है।
कब और कैसे पिएं दूध?
- आयुर्वेद के अनुसार दूध पीने के लिए हर किसी का अलग-अलग समय निर्धारित है। व्यस्कों को रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध पीना चाहिए।
- बच्चों को सुबह के समय दूध पीना सही रहता है।
- बड़े-बूढ़े लोगों या फिर पेट से संबंधित बीमारियों से पीड़ित लोगों को दूध खाली पेट नहीं पीना चाहिए।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
2 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
3 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
5 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
7 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
21 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
22 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
23 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines