Milk Benefits: रोज दूध पीना क्यों जरूरी, डाइटीशियन से जानें हेल्थ बेनेफिट्स

Milk Benefits: दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन्स भर-भर के मौजूद होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना इसे पीने की सलाह देते हैं। आइए रिपोर्ट में जानते हैं रोज 1 गिलास दूध पीने से क्या-क्या बेनेफिट्स मिलेंगे।

Milk Benefits

Milk Benefits: दूध कैल्शियम का सोर्स होता है। इसमें कई प्रकार के हेल्दी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। रोजाना दूध पीने से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। दूध हमारी डेली डाइट का एक महत्वपूर्ण फूड है, जो कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-डी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध न सिर्फ पीने बल्कि अन्य व्यंजनों को बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। दूध से मिठाइयां बनाई जाती हैं। दूध शरीर को रोजाना की दिनचर्या के लिए पर्याप्त पोषण देता है। इसलिए, अधिकतर डाइ़टिशियन और हेल्थ एक्सपर्ट इसे रोज पीने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं हमारे लिए दूध कब, क्यों और कितना जरूरी है।

विज्ञापन

दूध का पोषण प्रोफाइल क्या है?

दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और राइबोफ्लेविन, विटामिन-ए, बी और डी होता है। इसके अलावा, दूध में फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन व कई प्रकार के मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हेल्दी फैट्स के साथ एनर्जी का सोर्स भी होते हैं। दूध में कई हेल्दी एंजाइम्स भी होते हैं, जो स्किन सेल्स के लिए जरूरी होते हैं।

विज्ञापन

क्यों पीना चाहिए दूध?

1. हड्डियों की मजबूती

दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन-डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। दूध बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इनमें मौजूद पोषक तत्वों की कमी से हड्डियों में कमजोरी या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां होने का रिस्क बढ़ सकता है।

विज्ञापन

2. पाचन में मददगार

विज्ञापन

दूध में लैक्टोबेसिलस नाम के प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखते हैं। रोजाना 1 गिलास दूध पीने से गैस्ट्रिक समस्याएं कम होती हैं। साथ ही, दूध का 1 गिलास आंतों में भी गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ करता है ।

3. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

विज्ञापन

डॉक्टर रीतिका समादार, जो कि मैक्स हॉस्पिटल की एक सीनियर डाइटिशियन हैं, बताती हैं कि दूध में विटामिन-ए और डी होते हैं जो स्किन को नमी देने का काम करती है और उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, दूध हमारे बालों को भी मजबूत बनाने के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं।

4. हार्ट हेल्थ

विज्ञापन

दूध पोटेशियम और मैग्नीशियम का बेहतरीन सोर्स होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। दूध शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा को भी इंक्रीज करता है, जो हार्ट डिजीज के रिस्क से हमें बचाता है। इसलिए रोज दूध पीना चाहिए।

milk benefits

विज्ञापन

5. मेंटल हेल्थ

दूध में ट्रिप्टोफैन नाम का एक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन्स के उत्पादन को बढ़ाता है। इस तत्व की मदद से ही हमारी नींद और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। दूध के सेवन से हैप्पी हार्मोन की भी ग्रोथ होती है।

विज्ञापन

कब और कैसे पिएं दूध?

  • आयुर्वेद के अनुसार दूध पीने के लिए हर किसी का अलग-अलग समय निर्धारित है। व्यस्कों को रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध पीना चाहिए।
  • बच्चों को सुबह के समय दूध पीना सही रहता है।
  • बड़े-बूढ़े लोगों या फिर पेट से संबंधित बीमारियों से पीड़ित लोगों को दूध खाली पेट नहीं पीना चाहिए।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ