Migraine Vs Sinusitis: माइग्रेन और साइनस जैसी बीमारियां बहुत ही आम हैं और लोग इन दोनों के लक्षणों की वजह से कंफ्यूज रहते हैं। इन दोनों के कुछ लक्षण ऐसे हैं, जिनके कारण दोनों में फर्क करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन किसी भी बीमारी का इलाज से पहले उसका सही से पहचानना जरूरी है। साइनस में सूजन और जलन के कारण क्रोनिक साइनसाइटिस की परेशानी होती है। साइनस नाक और सिर के अंदर के भागों में होती है।
सिरदर्द तो पूरे सिर में कहीं भी हो सकता है। आमतौर पर स्ट्रेस लेने के कारण जो सिरदर्द होता है, वो कुछ घंटों में चला जाता है। लेकिन साइनस और माइग्रेन होने वाला सिरदर्द लंबे टाइम तक चलता है। चलिए दोनों में फर्क पहचानें-
माइग्रेन कैसे पहचानें
माइग्रेन सिरदर्द की परेशानी है, जिसमें आमतौर पर सिर के एक हिस्से में काफी तेज दर्द महसूस होता है। ऐसा लगता है कि जैसे सिर पर कोई हथोड़े मार रहा हो। हालांकि, माइग्रेन का सही कारण पता नहीं है, लेकिन माना जाता है कि दिमाग और नर्व के ब्लड फ्लो में चेंज होने की वजह से ऐसा होता है। माइग्रेन होने पर 4 घंटे से 72 घंटे तक सिरदर्द रह सकता है। माइग्रेन में उल्टी, तेज रोशनी सहन न कर पाना, आवाज सहन न होना जैसे लक्षण हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Uric Acid को कम करने में रामबाण हैं ये 2 फ्रूट, खाने का सही तरीका जान लीजिए
माइग्रेन के लक्षण
- सिर में एक तरफ तेज सिरदर्द
- उल्टी
- तेज रोशनी से परेशानी होना
- थकान होना
माइग्रेन और साइनसाइटिस में अंतर
माइग्रेन और साइनसाइटिस के दर्द अलग-अलग जगहों पर होते हैं और दोनों को पहचानने का यही तरीका है। साइनसाइटिस में दर्द और दबाव फेस पर महसूस होता है, जबकि माइग्रेन में सिर के एक हिस्से दर्द होता है। इन दोनों के लक्षणों में अंतर होता है। माइग्रेन में वोमिटिंग आती है साइनसाइटिस में ऐसे कोई लक्षण महसूस नहीं होते हैं। माइग्रेन होने पर दर्द 4 घंटे से लेकर कुछ दिन तक रह सकता है। वहीं, साइनसाइटिस से जुड़ा सिरदर्द साइनस इंफेक्शन के ठीक होने पर सही हो जाता है।
साइनसाटिस क्या है?
जब साइनस कैविटी में सूजन हो जाती है या बंद होता है तो इसके होने से साइनस संक्रमण हो जाता है, जिसे साइनसाइटिस कहते हैं। दरअसल, साइनस हमारे फेशियल बोन(चेहरे की हड्डियां) कुछ खाली जगहें होती हैं, जिनका काम सांस के साथ ली गई हवा को फिल्टर करना होता है। वायरल इंफेक्शन के कारण साइनसाइटिस हो सकता है। इसके अलावा एलर्जी भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- सुबह, दोपहर या शाम…किस टाइम न खाएं केला? इन बातों रखें ख्याल, नहीं होंगे बीमार!
साइनसाइटिस के लक्षण
- चेहरे पर दर्द और प्रेशर पड़ना
- घुटन महसूस करना
- नाक से बदरंग डिस्चार्ज होना
- खांसी
- सिरदर्द
सिरदर्द के प्रकार
- तनाव से होना वाला सिरदर्द (Tension Headaches)
- माइग्रेन (Migrain)
- साइनसाइटिस (Sinus Headaches)
- हैंगओवर सिरदर्द (Hangover Headaches)
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
5 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
8 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
8 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
9 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
11 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
14 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines