Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिर दर्द, माइग्रेन और टेंशन हेडेक जैसी समस्याएं बेहद आम हो गई हैं. लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करना, नींद की कमी, असंतुलित खानपान और मानसिक तनाव ये सभी कारण हमारे दिमाग और शरीर पर गहरा असर डालते हैं. कई लोग बार-बार दर्द की दवा लेकर राहत पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन असली वजहों पर ध्यान नहीं देते. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी गलतियां ही माइग्रेन या टेंशन हेडेक को जन्म दे रही हो सकती हैं? अगर इन आदतों को समय रहते सुधार लिया जाए, तो इस दर्दनाक समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. आइए जानते हैं विस्तार से डॉक्टर अमित शाह से कि ऐसी कौन सी आम गलतियां हैं जो आपको माइग्रेन या सिर दर्द का शिकार बना रही हैं और किन आसान तरीकों से आप इनसे बच सकते हैं. साथ ही इन दर्द से राहत पा सकते हैं.
डॉ. अमित शाह के अनुसार, अगर आप माइग्रेन या टेंशन हेडेक से परेशान रहते हैं, तो दवाओं के साथ-साथ अपनी लाइफस्टाइल और डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसे फूड्स का सेवन कर लेते हैं जो दर्द को और बढ़ा देते हैं. नीचे बताई गई चीज़ों को कम या पूरी तरह से छोड़ देना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
इन चीजों का न करें सेवन
चीज
एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप चीज (Cheese) का सेवन करते हैं तो आज से बंद कर दें. क्योकिं इसमें टायरामीन (Tyramine) नामक तत्व पाया जाता है जो माइग्रेन ट्रिगर कर सकता है. पुराने या प्रोसेस्ड चीज का सेवन सिरदर्द को बढ़ा सकता है. इसलिए कोशिश करें कि चीज का सेवन सीमित मात्रा में करें या अवॉइड करें.
चाइनीज फूड
चाइनीज फूड (Chinese Food) में अक्सर एमएसजी (MSG – Monosodium Glutamate) नामक केमिकल पाया जाता है जो दिमाग की नसों को उत्तेजित करता है. इससे टेंशन हेडेक या माइग्रेन अटैक हो सकता है.
कोल्ड ड्रिंक
एक्सपर्ट के मुताबिक कोल्ड ड्रिंक्स (Cold Drinks) भी सेहत के लिए खराब होती है. क्योंकि में मौजूद कैफीन और हाई शुगर कंटेंट शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन पर असर डालते हैं, जिससे सिरदर्द बढ़ सकता है.
चॉकलेट
हालांकि चॉकलेट (Chocolate) मूड बेहतर बनाती है, लेकिन इसमें मौजूद कैफीन और थियोब्रोमाइन (Theobromine) माइग्रेन के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.
अल्कोहल
अल्कोहल (Alcohol) शरीर में पानी की कमी पैदा करता है और ब्लड वेसेल्स को फैलाता है, जिससे सिरदर्द या माइग्रेन का दर्द बढ़ जाता है. डॉ. अमित शाह के अनुसार, माइग्रेन के मरीजों को अल्कोहल से पूरी तरह बचना चाहिए.
कफी
कॉफी (Coffee) में मौजूद कैफीन शुरुआती तौर पर सिरदर्द में राहत देता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर में डिपेंडेंसी बढ़ती है और सिरदर्द और ज्यादा ट्रिगर होता है.
डॉ. अमित शाह की सलाह
माइग्रेन और टेंशन हेडेक से राहत पाने के लिए रोजाना पर्याप्त नींद लें, पानी खूब पिएं, स्ट्रेस मैनेज करें और नियमित एक्सरसाइज करें.
ये भी पढे़ं- Health Tips: क्या आप भी हैं रोजाना होने वाले वाइट डिस्चार्ज से परेशान? डॉक्टर ने दी इस एक चीज को खाने की सलाह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
16 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
20 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
21 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines