Cancer Causes: स्नैक्स को अमूमन लोग अनहेल्दी मानते हैं, लेकिन कुछ स्नैक्स जैसे कि मखाना या पॉपकॉर्न को हानिकारक नहीं माना जाता है। पॉपकॉर्न ऐसा स्नैक है, जिसे खाना हर कोई पसंद करता है क्योंकि यह कम समय में बनकर तैयार हो जाता है और इन्हें खाने से शरीर को फाइबर और लो फैट मिलता है। मगर क्या पॉपकॉर्न को माइक्रोवेव में बनाकर खाने से कैंसर हो सकता है? इस पर लोगों और हेल्थ एक्सपर्ट्स के बीच कई बातें प्रचलित हैं कि इन्हें खाने से कैंसर हो सकता है। मगर इसकी सच्चाई क्या है? चलिए आपको बताते हैं इस पर डायटीशियन क्या कहती हैं।
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?
निकोल एंड्रयूज, RDN, जो एक ऑन्कोलॉजिस्ट डायटीशियन हैं बताती हैं कि अधिकतर लोगों के बीच माइक्रोवेव वाले पॉपकॉर्न को लेकर यह मानना रहता है कि अगर वे ऐसे पॉपकॉर्न खाते हैं, तो उन्हें कैंसर हो सकता है। जबकि डायटीशियन बताती हैं कि ऐसे पॉपकॉर्न खाने से कैंसर नहीं होता है क्योंकि साल 2016 में ही पॉपकॉर्न बैग्स से PFOA(परफ्लुओरोऑक्टेनोइक एसिड, Perfluorooctanoic Acid) को हटा दिया गया था। इसलिए, इन्हें खाया जा सकता है।
रिसर्च क्या कहती है?
साल 2014 में यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि परफ्लुओरोऑक्टेनोइक एसिड पैकेजिंग वाले फूड्स की बिक्री अमेरिका में बंद करवा दी गई है, जिससे कैंसर हो सकता है। इसलिए, पॉपकॉर्न कैंसर फ्री है। साथ ही, इस रिसर्च में पॉपकॉर्न को लो कैलोरी और सुपर हेल्दी स्नैक भी माना है। 3 कप पॉपकॉर्न खाने से शरीर को सिर्फ 90 कैलोरी मिलती है।
पॉपकॉर्न खाना फायदेमंद
साबुत अनाजों वाले इन पॉपकॉर्न्स को खाने से शरीर को लाभ ही मिलता है क्योंकि ये एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। पॉपकॉर्न कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित रखता है और आपको से वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।