हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Methi Water For Hair: डैंड्रफ और खुजली ही नहीं, बालों की इन प्रॉब्लम को भी जड़ से मिटा देता है 'मेथी का पानी'

विज्ञापन
Methi Water For Hair

Methi Water For Hair: आजकल के खराब लाइफस्टाइल, खराब खानपान, प्रदूषण-धूल-मिट्टी से बालों पर बहुत गहरा असर होता है।

इससे बाल ना सिर्फ कमजोर होत हैं, बल्कि बाल टूटने, गिरने, झड़ने लगते हैं और चिपचिपापन, डैंड्रफ, खुजली जैसी समस्या बढ़ जाती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं, ऐसा उपाय जिससे आपके बालों को फायदा ही फायदा मिलेगा।

बालों में मेथी का पानी लगाने से आपके बाल ना सिर्फ टूटने से बचते हैं, बल्कि ये आपके बालों को घना और चमकदार भी बनाते हैं। साथ ही इससे आपके बालों से रूसी दूरी होती है और ये आपके स्कैल को भी साफ रखता है।

विज्ञापन

और पढ़िए – Best Summer Drinks For Diabetes: डायबिटीज के मरीज के लिए ये ड्रिंक्स हैं रामबाण, आज ही शुरू करें सेवन

इस तरह से तैयार करें ‘मेथी का पानी’

सामग्री

विज्ञापन

मेथी 50 ग्राम, एक गिलास पानी, बालों में लगाने वाला तेल 5 से 6 बूंद

बनाने की विधि

विज्ञापन

बालों के लिए ‘मेथी का पानी’ बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरे में एक गिलास पानी लेना है और इस पानी में मेथी के दानों को डालकर रात भर भिगने के लिए रख दें।

इसके बाद सुबह को इस पानी से मेथी दाना को छानकर एक अलग कटोरी में निकाल लें और इस पानी में अब बालों में लगाने वाला तेल मिला लें। इसके बाद इसे स्टोर करने के लिए एक बोतल में रख दें।

विज्ञापन

और पढ़िए – Fruits for Kidney Stone: खाएं ये फल और पथरी के दर्द से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा, आज से ही डाइट में करें शामिल

ऐसे लगाएं

विज्ञापन

हमेशा ध्यान रखें कि मेथी के पानी को बालों में लगाने से पहले आप शैंपू जरूर कर लें। इससे आपका स्कैल्प क्लीन होगा और मेथी का पानी सही तरीके से जड़ों तक पहुंचेगा और अपना काम करेगा।

इसके बाद बालों को अलग-अलग हिस्सों में बांट लें और मेथी पानी को स्प्रे कर लें। इसके बाद इसे कम से कम 1 घंटे के लिए बालों पर ऐसे ही छोड़ दें और फिर अपने बालों को ढंग से धो लें।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola