Fatty Liver Problem: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खानपान, तनाव और कम शारीरिक गतिविधि के कारण फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है. खासकर ग्रेड-1 फैटी लिवर, जो शुरुआती स्टेज होती है, अक्सर बिना किसी लक्षण के शरीर में विकसित हो जाता है और धीरे-धीरे बढ़ती रहती है. खई लोग इस समस्या से राहत पाने के लिए केमिकल दवाओं की ओर जाते हैं, वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जो प्राकृतिक उपायों की ओर रुख कर रहे हैं. मेथी का पानी एक ऐसा ही घरेलू उपाय है, जिसे सुबह खाली पेट पीने की आदत काफी लाभदायक माना जाता है. पुराने समय से मेथी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, और अब यह लिवर हेल्थ के लिए भी चर्चा में है. आइए जानते हैं क्या होगा अगर हम इस पानी को पीने की आदत बनाएं?
यह भी पढ़ें: किन लोगों के लिए खतरनाक है एलोवेरा का जेल? जानिए आप लगा सकते हैं या नहीं
ग्रेड-1 फैटी लिवर क्या है और क्यों होता है? Kya Hota Hai Grade 1 Fatty Liver
ग्रेड-1 फैटी लिवर में लिवर में हल्की मात्रा में चर्बी जमा होने लगती है. यह स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं होती, लेकिन अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह आगे बढ़ सकती है. इसका मुख्य कारण होता है मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस, जंक फूड का ज्यादा सेवन और फिजिकल एक्टिविटी की कमी होती है. सामान्य जानकारी के अनुसार, शुरुआत में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते, इसलिए कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. अच्छी बात यह है कि इस स्टेज पर सही लाइफस्टाइल अपनाकर इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.
मेथी का पानी पीना कैसा है? Methi Water Benefits For Liver
मेथी के दानों में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो पाचन को बेहतर बनाने और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं. यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुधारने में भी सहायक हो सकता है, जिससे फैट जमा होने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है. कुछ अध्ययनों के अनुसार मेथी कोलेस्ट्रॉल और फैट लेवल को संतुलित करने में भी मदद कर सकती है. हालांकि, यह समझना भी जरूरी है कि मेथी का पानी कोई चमत्कारी इलाज नहीं है, बल्कि यह एक सपोर्टिव उपाय है जो स्वस्थ जीवनशैली के साथ मिलकर बेहतर परिणाम दे सकता है.
कैसे करें मैथी के पानी का सेवन? Methi Dana Water For Fatty Liver
मैथी के पानी को लाइफस्टाइल में शामिल करने के लिए, आपको चाहिए कि आप 1 से 2 चम्मच मेथी दाने रातभर पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी को छानकर खाली पेट पिएं. नियमित सेवन से पाचन और मेटाबॉलिज्म में सुधार हो सकता है. लेकिन ध्यान रखें कि इसका ज्यादा सेवन करने से गैस या पेट में परेशानी हो सकती है, इसलिए संतुलन जरूरी है. प्रेग्नेंट महिलाएं और डायबिटीज की दवा लेने वाले लोग इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, ताकि किसी तरह की समस्या पैदा न हो जाए. साथ ही, फैटी लिवर से बचने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और वजन नियंत्रण सबसे जरूरी कदम हैं.
यह भी पढ़ें: ना सूखेगा, ना होगा खराब… अदरक को महीने भर तक फ्रेश रखने के आसान स्टोरिंग हैक्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
6 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
7 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
8 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
10 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
10 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
15 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines