Methi Ka Pani: क्या आप भी बढ़ते वजन, हाई ब्लड शुगर या कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से परेशान है तो रोजाना खाली पेट मेथी दाने का पानी पीना शुरू कर दें। मेथी के बीज गाढ़े पीले रंग के होते हैं जिनका इस्तेमाल खाना पकाने में किया जाता है। इस मसाले को आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। ये बीज सेहत के लिए बड़े फायदेमंद होते हैं। कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत पाने में मेथी का पानी पीना चाहिए क्योंकि इसे नेचुरल माना जाता है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
युनानी एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी कहते हैं कि मेथी दाना एक इंडियन मसाला है। इसमें बहुत सारे अलग-अलग औषधीय गुण मौजूद हैं और कई लाइफस्टाइल से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके बीज का फायदा लेने के लिए सबसे अच्छा तरीका खाली पेट 1 गिलास इसका पानी पीना होता है।
ये भी पढ़ें- पेशाब करते वक्त जलन होना है कई गंभीर बीमारियों का संकेत, डाक्टर से जानें इलाज
मेथी दाने का पानी पीने के फायदे
हाई ब्लड शुगर लेवल- डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी दाने का पानी पीना फायदेमंद होता है। इसे पीने से ग्लूकोज का स्तर सही संतुलित रहता है। दरअसल, एक्सपर्ट बताते हैं कि इन बीजों में गैलेक्टोमैनन नाम का फाइबर होता है।
वेट लॉस- मेथी दाने का पानी पीने से शरीर का फैट कम होता है। मेथी मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग करता है जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे क्रेविंग्स नहीं होती है और आप ज्यादा कैलोरी खाने से बच जाते हैं।
कोलेस्ट्रॉल- मेथी दाने में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले गुण होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर से गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने में मदद मिलती है और आप हार्ट डिजीज से बचते हैं।
पाचन शक्ति बढ़ाएं-मेथी के बीजों का पानी पीने से पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। खाली पेट मेथी का पानी पीने से पेट साफ होता है और गट हेल्थ इंप्रूव होती है। पेट की कोई भी समस्या जैसे गैस, पेट दर्द और कब्ज भी मेथी का पानी पीने से दूर होती है
यूरिक एसिड कम होगा- गठिया और अर्थराइटिस के मरीजों के शरीर में अक्सर दर्द होने की वजह बढ़ा हुआ यूरिक एसिड होता है। ऐसे में इन्हें भी रोजाना खाली पेट इस पानी को पीना चाहिए।
कैसे बनता है मेथी का पानी?
इसे बनाने के लिए आपको रात को 1 चम्मच मेथी के बीजों को 1 गिलास पानी में भिगोकर रखना है। सुबह इस पानी को खाली पेट पी ले और बचे हुए बीजों को भी चबा-चबाकर खा लें। आप चाहें तो इसे उबाल कर भी पी सकते हैं।
कौन इस पानी को पीने से बचें?
मेथी दाने का पानी वैसे तो बहुत लाभकारी होता है लेकिन कुछ मामलों में इस पानी को नहीं पीना चाहिए जैसे की गर्भवती महिलाओं को और ब्रेस्टफीड करवाने वाली मां को भी मेथी का पानी नुकसानदायक हो सकता है। अगर किसी का ब्लड शुगर लेवल लो रहता है, उन्हें मेथी का पानी नहीं पीना चाहिए। अगर कोई खून पतला करने वाली दवा खाता है तो भी उन्हें इस पानी को नहीं पीना चाहिए।
ये भी पढ़ें-Lemon Water: सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना सही या नहीं? गट एक्सपर्ट ने दी ये वॉर्निंग्स
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
3 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
18 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
21 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
22 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
23 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
23 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines